Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयहैदराबाद से केरल आए लोग गूगल मैप के सहारे कर रहे थे...

हैदराबाद से केरल आए लोग गूगल मैप के सहारे कर रहे थे सफर, नदी में कार गिरने से बमुश्किल बचे

कोट्टयम। गूगल मैप अंजान शहर में कभी सहारा बन जाता है तो कभी इससे बड़ा धोखा भी हो जाता है। जरूरी नहीं होता है कि गूगल मैप सही रास्‍ता बताए। अंजान जगह पर यात्रा करते समय मंजिल तक पहुंचने के लिए लोग गूगल मैप पर निर्भर रहना खतरनाक हो सकता है। जैसा कि इस मामले में हुआ है। केरल के कुरुप्पनथारा में गूगल मैप का सहारा लेने वाला समूह मौत के मुंह में पहुंचकर बच गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात हैदराबाद से आए पर्यटकों का एक समूह अलप्पुझा की ओर जा रहा था। चूंकि सभी क्षेत्र से अनजान थे इसलिए अपने गंतव्य तक जाने के लिए गूगल मैप का सहारा ले रहे थे, लेकिन गूगल मैप पर गलत जानकारी होने के चलते उनकी गाड़ी उफनती हुई नदी में जा गिरी।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि गूगल मैप का इस्तेमाल करने के कारण हैदराबाद से आए पर्यटकों के एक समूह का वाहन दक्षिण केरल के कुरुप्पनथारा जिले के निकट उफनती हुई नदी में जा गिरा। यह घटना शुक्रवार देर रात हुई। महिला समेत चार लोग अलप्पुझा की ओर जा रहे थे। जहां से वह यात्रा कर रहे थे वहां बारिश हो रही थी। इसकी वजह से सड़कें पानी में डूबी हुई थीं।चूंकि पर्यटक इस क्षेत्र से अनजान थे, इसलिए वे गूगल मैप का सहारा ले रहे थे, लेकिन गलत जानकारी होने के चलते उनकी गाड़ी उफनती हुई नदी में जा गिरी। हालांकि, भगवान का शुक्र रहा कि पुलिस गश्ती इकाई और स्थानीय निवासियों की कोशिश से चारों बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका वाहन पानी में डूब गया।

कडुथुरूथी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘बाहन को बाहर निकालने के प्रयास जारी है। गौरतलब है, केरल में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल अक्तूबर में केरल के कोच्चि में एक कार के नदी में गिरने से दो युवा डॉक्टर्स की मौत हो गई थी। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए थी। बताया जा रहा था कि कार सवार गूगल मैप की मदद से ड्राइव कर रहे थे। तभी कार नदी में गिर गई थी। घटना के बाद, केरल पुलिस ने मानसून के मौसम के दौरान मैप का उपयोग करने के लिए सावधानी दिशा-निर्देश जारी किए थे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments