Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिनोटबंदी और अग्निवीर योजना पर कैंपेन क्यों नहीं कर रहे मोदी, अशोक...

नोटबंदी और अग्निवीर योजना पर कैंपेन क्यों नहीं कर रहे मोदी, अशोक गहलोत का निशाना

नई दिल्‍ली । राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। गहलोत ने एक्स पर लिखा- यह आश्चर्यजनक है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे चुनाव में असल मुद्दों जैसे महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक असमानता पर आधारित कैंपेन नहीं किया। मोदीजी को इस चुनाव में अपने 10 साल की तथाकथित उपलब्धियों जैसे नोटबंदी, जीएसटी, अग्निवीर, कृषि कानून, PSUs के निजीकरण, सरकारी तानाशाही का विरोध करने वाले पत्रकारों और छात्र नेताओं पर NSA, पेट्रोल-डीजल 100 रु पार, गैस सिलेंडर 1100 रु पार करने, बैंक लोन की EMIs बढ़ाने आदि के नाम पर कैंपेन करना चाहिए। आखिर जनता को उन्हें अपनी इन उपलब्धियों को तो गिनाना चाहिए जिससे जनता इन्हें ध्यान रखकर वोट दे।

पीएम मोदी चुनाव में सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम ही करते है: कांग्रेस

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस का आरोप है कि पीएम मोदी चुनाव में सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम ही कर रहे है। पीएम मोदी का भाषण सिर्फ मुस्लिमों पर ही होता है। जबकि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजागर और जनहित के जुड़े मुद्दे नहीं होते है। ऐसे में सिर्फ मुस्लिमों को ही टारगेट किया जा रहा है। जबकि राष्ट्रीय चुनाव है। ऐसे में राष्ट्रीय मुद्दों पर पीएम का भाषण होना चाहिए। लेकिन पीएम मोदी, मंगलसूत्र, भैंस और हिन्दू-मुस्लिम कर रहे है।

बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस नेताओं को भी लिया आड़े हाथ

बता दें इससे पहले गहलोत ने बीजेपी में शामिल होने वाले कांग्रेस के नेताओं पर जमकर निशाना साधा था। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि एक तो भाजपा की हालत पहले से खराब थी। बाद में जनता में अपना अस्तित्व खो चुके कांग्रेस नेताओं को शामिल करके इन चुनावों में बीजेपी ने अपनी हालत और खराब कर ली। चूंकि उन नेताओं के कार्यकर्ता पहले से निराश थे। जिन नेताओं का पार्टी और जनता में कोई अस्तित्व नहीं रहा। ऐसे नेता भाजपा में शामिल होते रहे। गहलोत ने कहा कि ऐसे नेताओं को जब कहीं भी सुरक्षित भविष्य नजर नहीं आया तो वे बीजेपी में चले गए। हालांकि वे डूबत कैटेगरी के नेता हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments