Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयCyclone Remal Latets Updates: अगले 6 घंटे में दस्तक देगा उग्र चक्रवात...

Cyclone Remal Latets Updates: अगले 6 घंटे में दस्तक देगा उग्र चक्रवात रेमल, तटीय क्षेत्रों को खतरा

नई दिल्‍ली । मौसम विभाग(weather department) ने कहा कि बंगाल की खाड़ी(Bay of Bengal) के ऊपर बना गहरा दबाव रविवार शाम तक चक्रवाती तूफान (Cyclonic storm)में बदल सकता है और 26 मई की रात को पश्चिम बंगाल(West Bengal) और बांग्लादेश के समुद्र तटों (beaches of bangladesh)पर दस्तक दे सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दस्तक दे सकता है। यह 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकता है। मौसम विभाग ने 26-27 मई को पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 27-28 मई को अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।

तूफान के दस्तक देने के समय समुद्र में 15 से 2 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है जिससे तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाके डूब सकते हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को 27 मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने 26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों (दक्षिण और उत्तर 24 परगना) के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में तापमान ने लगाई हाफ सेंचुरी

मौसम विभाग ने शनिवार को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए लू का अलर्ट जारी किया। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली शामिल हैं। विस्तार से पढ़ें

अगले 6 घंटे में उग्र हो जाएगा चक्रवात रेमल

आईएमडी के द्वारा आज सुबह जारी मौसम की ताजा जानकारी के मुताबिक, चक्रवात ‘रेमल’ अगले 6 घंटों में एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और 26 दिसंबर की मध्यरात्रि के आसपास बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों के बीच गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार हो जाएगा।

आज उग्र हो जाएगा चक्रवात

आईएमडी ने कहा कि तूफान के रविवार सुबह तक और तीव्र होकर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है और इसके 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा की गति के साथ रविवार मध्यरात्रि को सागर द्वीप और खेपुपारा के बीच पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के आसपास के समुद्री तटों को पार करने की उम्मीद है।

जानें चक्रवात रेमल का ताजा हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा शनिवार शाम 7:50 बजे जारी ताजा जानकारी के मुताबिक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा दबाव चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ में तब्दील हो गया और खेपुपारा से लगभग 360 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप से 350 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है।

तूफान के कारण कोलकाता एयरपोर्ट बंद

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों ने अत्यधिक सावधानी के तौर पर रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ानें बंद करने का फैसला किया है। शटडाउन के कारण 394 उड़ानें रद्द हो जाएंगी। एक अधिकारी ने कहा कि जिन यात्रियों की फ्लाइट कैंसिल हुई हैं, उन्हें एयरलाइंस रिफंड कर देगी। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा, “मौसम विभाग ने 93-111 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। इसके कारण लैंडिंग और उड़ान भरने में काफी दिक्कतें हो सकती हैं।”

135 KM की रफ्तार से चल सकती है हवाएं

पश्चिम बंगाल के समुद्र तटों पर चक्रवात रेमल के कारण 135 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है और समुद्र में 15 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है। इसके अलावा, केरल और तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने से संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

दिल्ली-NCR में गर्मी मचाएगी तबाही

मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात के समय भी गर्मी का असर देखने को मिलेगा। इन प्रदेशों में सात दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान कई स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया जा सकता है।

8 राज्यों में लू का अलर्ट, बंगाल में तूफान की तबाही

मौसम विभाग ने शनिवार को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए लू का अलर्ट जारी किया। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली शामिल हैं। वहीं, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में बदल रहा है। चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के रविवार की रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के समुद्र तटों पर दस्तक दे सकता है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments