Monday, March 23, 2026
No menu items!
HomeUncategorizedतलाक की खबरों के बीच दिव्‍या अग्रवाल का अपना रिएक्‍शन, कहा-मेरा पति...

तलाक की खबरों के बीच दिव्‍या अग्रवाल का अपना रिएक्‍शन, कहा-मेरा पति तो मुझे…

नई दिल्‍ली । दिव्या अग्रवाल(Divya Agarwal) ने हाल ही में सोशल मीडिया (social media)से शादी की फोटोज डिलीट की जिसके बाद से यही कयास लगाने जाने (let’s speculate)लगे कि क्या एक्ट्रेस का तलाक (divorce of actress)होने वाला है या दोनों के बीच विवाद हो गया है। फैंस दिव्या के ऐसा करने पर काफी हैरान थे क्योंकि 3 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। अब एक्ट्रेस ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। दिव्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि उनके पति क्या कर रहे हैं।

लोगों को मुझसे अलग उम्मीद

दिव्या ने लिखा, ‘मैंने कभी शोर नहीं मचाया। ना मैंने कोई स्टोरी बनाई और ना ही कोई कमेंट किया। मैंने 2500 पोस्ट डिलीट किए, लेकिन फिर भी मीडिया को सिर्फ़ मेरी शादी की फोटोज को लेकर मुद्दा बनाना था। लोग मुझे जिस तरह देखते हैं और मुझसे उम्मीद करते हैं वो काफी फनी है।’

दोनों के बीच सब ठीक

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘मैंने हमेशा वही किया है जिसकी लोगों को मुझसे उम्मीद नहीं होती और अब लोग मुझसे क्या उम्मीद कर रहे हैं बच्चे और तलाक। लेकिन अभी इनमें से कुछ नहीं हो रहा है। अब रिएलिटी में आते हैं तो मैं चाहती हूं कि मेरा पहला पिन पोस्ट वो होना चाहिए जिसपर मैं चाहता हूँ लोग बात करें। भगवान की कृर्पा से मेरे पति बगल में खर्राटे मार रहे हैं।’

दिव्या के इस पोस्ट से उनके फैंस काफी रिलैक्स होंगे क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि दोनों अलग हों। खैर बता दें कि दिव्या और अपूर्व ने कुछ समय की डेटिंग के बाद 20 फरवरी को शादी की थी। शादी के दौरान दिव्या की कुछ फोटोज और वीडियोज के वायरल होने पर कहा जा रहा था कि वह प्रेग्नेंट हैं। उस वक्त दिव्या ने कहा था कि शादी के दौरान वह डाइटिंग पर ध्यान नहीं दे रही थीं और ना ही जिम जा रही थीं इसलिए उनका वजन बढ़ा हुआ लग रहा था। इसके पीछे और कोई वजह नहीं है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments