Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयएग्जिट पोल में पीएम मोदी की वापसी, पाकिस्तानी मीडिया को नहीं पच...

एग्जिट पोल में पीएम मोदी की वापसी, पाकिस्तानी मीडिया को नहीं पच रही एनडीए की बढ़त

वॉशिंगटन। भारत में आम चुनाव के लिए अंतिम चरण की वोटिंग शनिवार एक जून को हुई। शनिवार को वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल जारी किए जाने लगे। जिसे देख बीजेपी की खुशियों का ठिकाना नहीं है तो विपक्ष के तोते उड़े हुए हैं। क्योंकि लगभग सभी एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन 350 सीटों से ज्यादा जीत सकती है। एग्जिट पोल हालांकि अंतिम परिणाम नहीं होते। लेकिन फिर भी कई बार यह अनुमान के मुताबिक सही होते हैं। इन एग्जिट पोल पर दुनिया की भी नजर है। पाकिस्तान समेत दुनिया के कई देश जो उम्मीद लगाए बैठे हैं कि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ से सत्ता छूट जाए उनके लिए ये एग्जिट पोल निराशा से भर देने वाले हैं।

पाकिस्‍तानी मीडिया को आया चक्‍कर

पाकिस्तानी अखबार डॉन ने अपनी रिपोर्ट की हेडलाइन रखी, टीवी एग्जिट पोल में आम चुनाव में भारतीय पीएम मोदी की जीत का अनुमान लगाया गया। इसने एग्जिट पोल के आंकड़े लिखते हुए यह बताया कि एग्जिट पोल सही नहीं हो सकते। डॉन ने लिखा, भारत में एग्जिट पोल का रिकॉर्ड खराब है, क्योंकि उनके चुनाव नतीजे अक्सर गलत होते हैं। विश्लेषकों का कहना है कि बड़े और विविधता वाले देश में उनका सही होना एक चुनौती है। डॉन लिखा मंगलवार को नतीजे घोषित होने पर मोदी के तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद है, जिसका मुख्य कारण भारत के बहुसंख्यक विश्वास के आक्रामक चैंपियन वाली उनकी छवि है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने भी अपनी रिपोर्ट में इन्हीं बातों का उल्‍लेख किया है।

जियो टीवी ने कहा, एग्जिट पोल सही नहीं हो सकते

पाकिस्तान के जियो टीवी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, मतदान खत्म होने के बाद पीएम मोदी ने अपनी पहली टिप्पणी में एग्जिट पोल का जिक्र किए बिना जीत का दावा किया। जियो ने इस रिपोर्ट में पीएम मोदी के उन ट्वीट्स का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने विश्वास जताया कि एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। इसके अलावा इसने भी रिपोर्ट में कहा कि एग्जिट पोल सही नहीं हो सकते। रिपोर्ट में इसने आगे कहा, सर्वे में कहा गया है कि 1.4 अरब लोगों के बहुसंख्यक हिंदुओं के देश में मतदाताओं के लिए बेरोजगारी और महंगाई प्रमुख चिंताएं हैं।

न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी खबर में लिखा, आखिरी दौर की वोटिंग के बाद उनकी (नरेंद्र मोदी) हिंदू-राष्ट्रवादी बीजेपी की आसान वापसी का सुझाव दिया गया। इसने आगे लिखा, विपक्षी दल ने एकजुट होकर लड़ाई की है। लेकिन एग्जिट पोल ने संकेत दिया है कि विपक्ष बहुमत के लिए संघर्ष कर रहा है।

बीबीसी

बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘छह एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। लेकिन ऐसे सर्वे हमेशा विश्वसनीय नहीं होते हैं। रॉयटर्स न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, एनडीए 353 से 401 सीटों के बीच जीत सकती है। यह सोमवार को खुलने वाले वित्तीय बाजारों को बढ़ावा दे सकती है। 2019 के आम चुनाव में एनडीए को 353 सीटें मिली, जिनमें से बीजेपी ने 303 सीटें जीतीं। पांच में से तीन सर्वे ने अनुमान लगाया था कि अकेले बीजेपी 2019 में 303 से ज्यादा सीटें जीत सकती हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments