Thursday, March 26, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिएग्जिट पोल के उलट होंगे नतीजे, सोनिया गांधी बोलीं बस सब्र करो

एग्जिट पोल के उलट होंगे नतीजे, सोनिया गांधी बोलीं बस सब्र करो

नई दिल्‍ली. लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे मंगलवार 4 जून को आएंगे. नतीजे आने से पहले कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव के परिणाम एग्जिट पोल से बिलकुल विपरीत होंगे. हमें प्रतीक्षा करनी होगी. दरअसल एग्जिट पोल के नतीजों पर मुख्‍य विपक्षी दल कांग्रेस को भरोसा नहीं है. बता दें इसके पहले शनिवार एक जून को आए सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल ने भाजपा (एनडीए) की सरकार की प्रचंड बहुमत से सत्‍ता में वापसी बताई है. एग्जिट पोल्स में इंडी गठबंधन को करारी हार मिलती दिखाई दे रही है.

राहुल ने एग्जिट पोल को मोदी पोल बताया था

चुनाव पूरा होने के बाद आए एग्जिट पोल में मोदी सरकार की तीसरे बार सत्ता में वापसी की जा रही है. एग्जिट पोल के नतीजों को इंडिया ब्लॉक के नेता ने मानने से इनकार कर रहे हैं. रविवार को जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी से एग्जिट पोल को लेकर मीडिया कर्मियों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा, यह एग्जिट पोल नहीं, बल्कि मोदी पोल है. इंडी गठबंधन ने भी एक प्रेस कांफ्रेंस कर अपने आकड़ों को मीडिया के साथ साझा किया है. आकड़ों में ब्लॉक ने दावा किया था कि उन्हें 295 में सीटे मिलने जा रही हैं. सबसे ज्यादा सीटें उत्तर प्रदेश और तामिलनाडु से 40-40 मिलती हुई बताया गया था.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments