Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडशेखर सुमन ने कटरीना कैफ को लेकर कहा, डांस करना नहीं आता...

शेखर सुमन ने कटरीना कैफ को लेकर कहा, डांस करना नहीं आता दीपिका-अनन्या का भी लिया नाम

मुंबई. संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी से शेखर सुमन ने धमाकेदार कमबैक किया है. उनके छोटे किरदार में भी काफी दम है. हीरामंडी में शेखर के साथ उनके बेटे अध्ययन सुमन ने भी काम किया है. हीरामंडी देखने के बाद इस बाप-बेटे की जोड़ी के काम को काफी पसंद किया गया है. सीरीज के बाद से शेखर सुमन के कई बयान लगातार सामने आ चुके हैं. वह बयानों के चलते फिर से चर्चा में हैं.

हाल ही में शेखर सुमन ने उस वक्त को याद किया जब उनके बेटे को ज्यादा काम नहीं मिल रहा था. ऐसे में उन्होंने अपने बेटे अध्ययन के साथ शेयर किया कि उन्हें कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे जैसे सितारों की एक्टिंग जर्नी से प्रेरणा लेनी चाहिए. बॉलीवुड हंगामा को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान शेखर और अध्ययन ने अपने एक्टिंग करियर को लेकर बात की और बताया कि कैसे संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज उनके लिए एक बड़ा मोड़ साबित हुई.

शेखर ने अपने बेटे को समझाया कि असफलता कई एक्टर्स को मिली. उन्होंने अपनी बात को समझाते हुए कटरीना कैफ का जिक्र किया. शेखर ने कहा, दूसरे लोगों की जर्नी से सीख लें. कटरीना कैफ को देखिए. जब वह बूम वगैरह में आई, तो वह खड़ी भी नहीं हो पाती थीं. अपनी लाइन्स तक नहीं बोल पाती थीं, यहां तक की उन्हें डांस करना भी नहीं आता था. लेकिन आज देखो वो कहां पहुंच गई हैं. राजनीति और जिंदगी न मिलेगी दोबारा में उनकी एक्टिंग को देखो. धूम 3 में भी आप कभी नहीं कह सकते कि ये वही लड़की है जिसने ऐसी शुरुआत की थी. यह सबसे अच्छे लोगों के साथ होता है.

शेखर सुमन ने दीपिका की तारीफ करते हुए कहा कि वो एक खूबसूरत एक्ट्रेस बन गई हैं. खो गए हम कहां के आने से पहले तक अनन्या पांडे को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता था. शेखर के मुताबिक इन सब चीज़ों को आपको चुटकी भर नमक और हास्य की भावना के साथ लेना होगा.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments