Saturday, May 9, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडशाहरुख खान के साथ काम करने से डरते हैं अनुराग कश्यप, खुद...

शाहरुख खान के साथ काम करने से डरते हैं अनुराग कश्यप, खुद किया खुलासा

मुंबई. फिल्ममेकर अनुराग कश्यप फिल्मों के साथ बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. अब अनुराग उनके बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन्‍होंने बताया कि सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ काम क्यों नहीं किया. उन्होंने बडे़-बड़े एक्टर्स के साथ काम न करने के पीछे की वजह उनके फैनबेस को बताया. अनुराग का मानना है कि शाहरुख के साथ काम करना नामुमकिन है.

दरअसल ह्यूमन्स ऑफ सिनेमा को हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप से पूछा गया कि शाहरुख खान के फैन होने के बाद भी आपने उनके साथ कभी काम क्यों नहीं किया. जिसका जवाब देते हुए डायरेक्टर ने कहा कि उनकी पसंदीदा शाहरुख खान की फिल्म चक दे ​​डिया है. साथ ही कभी हां कभी न. अपने शुरुआती दौर में शाहरुख ने सभी के साथ काम किया. लेकिन अब शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाना नामुमकिन है. उन्होंने एक बार इसकी ख्वाहिश की थी और वह उसे बहुत पसंद करते हैं, लेकिन अब वह उनके फैन्स से काफी डरते हैं.

अनुराग की मानें तो सोशल मीडिया के जमाने में वह बड़े स्टार्स के फैनबेस से काफी डरते हैं. एक्टर्स भी फैन्स की वजह से टाइपकास्ट हो जाते हैं और फैन्स उनसे वही चीजें बार-बार चाहते हैं. अगर ऐसा नहीं होता है तो फैन्स इसे एक्सेप्ट नहीं करते, इसलिए सितारे भी नई चीजों को आजमाने से डरते हैं.

फिल्ममेकर अनुराग ने आगे कहा, इसलिए मैं डरा हुआ हूं क्योंकि मैं वो फिल्म बनाऊंगा जो मैं बनाना चाहता हूं और वो सिर्फ फैन्स के लिए नहीं होगी. तब जो होता है उसके दुष्परिणाम या परिणाम आपको बहुत भारी पड़ सकते हैं. इसलिए शाहरुख के ओरा को पूरा करना मेरे बस की बात नहीं है. अगर उनकी फिल्म फैन बॉक्स ऑफिस पर चल पाती तो मैं भी कह सकता था कि मुझमें भी उनके साथ काम करने की हिम्मत है.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments