Thursday, April 16, 2026
No menu items!
HomeखेलIND vs PAK : टी20 क्रिकेट में कौन से खिलाड़ी हैं गेम...

IND vs PAK : टी20 क्रिकेट में कौन से खिलाड़ी हैं गेम चेंजर, नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया नाम

नई दिल्‍ली । पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि टी20 क्रिकेट में गेम चेंजर वो हैं जो हर गेंद पर दो से ज्यादा रन बनाते हैं। बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट को लेकर आईपीएल और अब टी20 विश्व कप में काफी चर्चा हो रही है। टी20 विश्व कप में न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम का धीमा ट्रैक सुर्खियों में है, क्योंकि इसकी असमान उछाल ने सभी टीमों के बल्लेबाजों को परेशान किया है।

तेजी से रन बटोरने के कारण विकेट न गिरें: नवजोत सिंह सिद्धू

कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि कुछ खिलाड़ियों को एंकर की भूमिका निभानी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हर समय तेजी से रन बटोरने के कारण विकेट न गिरें। नवजोत सिंह सिद्धू ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, ”देखिए, गेम चेंजर वो हैं जो हर गेंद पर दो रन बनाते हैं। आप स्ट्राइक रेट के बारे में बात कर रहे हैं, 1.5, 1.7, लेकिन कुछ खिलाड़ी हैं जो 2.5 रन प्रति गेंद के हिसाब से रन बना रहे हैं। तीन रन प्रति गेंद। कुछ खिलाड़ी हैं, जो आखिरी में 10 गेंद में 35 रन की पारी खेलेंगे।”

शिवम दुबे और अक्षर पटेल में खेल बदलने की क्षमता

सिद्धू ने कहा, “अगर दो लोग दस गेंदों में 35 रन बनाते हैं और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी का साथ देते हैं तो यह खेल का रुख बदल देता है। इसमें कोई संदेह नहीं है।” सिद्धू के मुताबिक मौजूदा भारतीय टीम में शिवम दुबे और अक्षर पटेल में खेल बदलने की क्षमता है। उन्होंने आगे कहा, “रविंद्र जडेजा हैं, दूबे हैं और यहां तक ​​कि अक्षर भी उसी गति से रन बनाते हैं। एमएस धोनी इतने महान फिनिशर क्यों हैं, क्योंकि उनका स्ट्राइक रेट 2.5 है, उनका स्ट्राइक रेट कभी-कभी 4 प्रति गेंद होता है।”

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments