नई दिल्ली । इंडिया वर्सेस पाकिस्तान महामुकाबले से पहले क्रिकेट पंडितों का भविष्यवाणी करने के सिलसिला जारी है। इस कड़ी में स्टार स्पोर्ट्स ने अपने कमेंट्री पैनल के 12 दिग्गजों से इस मैच को लेकर भविष्यवाणी करवाई है। इस पैनल में शामिल सुनील गावस्कर, वसीम अकरम और इरफान पठान समेत 11 खिलाड़ियों ने भारत को फेवरेट बताया है, मगर एक दिग्गज ऐसा भी था जिसने कहा कि पाकिस्तान भारत को चित कर सकता है। बता दें, टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ बेहद खराब रहा है। दोनों टीमों के बीच ्भी तक कुल 7 मैच खेले गए है जिसमें 6 बार जीत दर्ज कर भारत ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। आईए दिग्गजों की भविष्यवाणी पर एक नजर डालते हैं-
हरभजन सिंह- इंडिया के जीतने के चांसेस है। चांसेस क्यों है- हमारी मर्जी। एक्सपर्ट की तरह बोलूं तो इंडिया की बैटिंग पाकिस्तान से बहुत ऊपर है। बॉलिंग में भी इंडिया के पास बुमराह है, हार्दिक की भी फॉर्म आ गई है, सिराज अच्छी कर रहा है, अर्शदीप है। हमारी टीम उनसे कई बेहतर है।
वसीम अकरम- अगर दोनों टीमों को देखा जाए तो भारत पाकिस्तान से बेहतर है। वह इस मैच में फेवरेट्स है। मैं 60 पर्सेंट भारत कहूंगा और 40 पर्सेंट पाकिस्तान। टी20 में एक अच्छी इनिंग और एक अच्छा स्पेल गेम का पासा पलट सकता है।
नवजोत सिंह सिद्धु- मेरे हिसाब से भारतीय टीम पाकिस्तान से कई ज्यादा बैलेंस टीम है। भारत के पास तीन क्वालिटी ऑलराउंड्स हैं। 6-7 बॉलिंग के विकल्प हैं। बल्लेबाज भी फॉर्म में हैं।
सुनील गावस्कर- ये कैसा सवाल है, जाहिर तौर पर इंडिया। पिच तीखी है, मगर हमारे पास भी चार तेज गेंदबाज हैं। रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ा, ऋषभ पंत अच्छी बैटिंग कर रहा है। इंडिया शानदार फॉर्म में है।
वकार ने कहा, “मेरा दिल कहता है कि पाकिस्तान…पूरे टूर्नामेंट के दौरान मैंने देखा कि न्यूयॉर्क की पिच तेज गेंदबाजों को सूट करती है, पिच पर असमतल उछाल है।”
