Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयजम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकी हमला, सेना के चेक पोस्‍ट पर...

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकी हमला, सेना के चेक पोस्‍ट पर फायरिंग; 1 जवान शहीद

नई दिल्‍ली । जम्मू-कश्मीर के डोडा (Doda of Jammu and Kashmir)में कल देर रात आतंकवादियों (Terrorists)ने सेना के एक पोस्ट पर हमला(Attack on the post) कर दिया। पिछले तीन दिनों में यह तीसरी आतंकी घटना(Third terrorist incident) है। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। पुलिस ने कहा, “डोडा के चतरगला इलाके में सेना और पुलिस की संयुक्त चौकी पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।” शुरुआती गोलीबारी में दो जवानों के घायल होने की सूचना है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने बताया कि जिले के चतरगला इलाके में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की एक संयुक्त चौकी पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके साथ मुठभेड़ शुरू हो गयी। अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब सुरक्षा बलों ने मंगलवार शाम को कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास एक गांव पर हमला करने वाले आतंकवादियों की तलाश में एक व्यापक अभियान शुरू किया है।

आतंकवादियों की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। दो अन्य के घायल होने के की भी खबर थी। पुलिस ने बताया कि कठुआ अभियान में सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया है।

हाल ही में एक यात्री बस पर गोलाबारी

जम्मू क्षेत्र में यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब हाल में आतंकवादियों ने श्रद्धालुओं को शिव खोड़ी मंदिर से कटरा ले जा रही एक बस पर पोनी इलाके में तेरयाथ गांव के पास रविवार को गोलीबारी कर दी थी। हमले के बाद बस खाई में जा गिरी थी। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 लोग जख्मी हो गए थे।

आतंकियों के स्केच जारी, 20 लाख का इनाम

जम्मू कश्मीर पुलिस ने रियासी में बस पर हुए आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों की सूचना देने पर 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। वहीं, जम्मू कश्मीर पुलिस ने रियासी आतंकी हमले में शामिल आतंकवादी का स्केच जारी किया।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments