Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसजियो सैटेलाइट सर्विस को मिली मंजूरी, अब हर मौसम में हाई स्पीड...

जियो सैटेलाइट सर्विस को मिली मंजूरी, अब हर मौसम में हाई स्पीड इंटरनेट

नई दिल्‍ली। अब हर मौसम में हाई स्पीड इंटरनेट, तार और टॉवर का झंझट भी नहीं, क्‍योंकि केंद्र सरकार ने जियो सैटेलाइट सर्विस को मंजूरी दे दी है। यह लजम्बर्ग बेस्ड एसईएस का एक ज्वाइंट वेंचर है, जो गीगाबाइट फाइबर इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराता है। जल्द भारत में सीधे सैटेलाइट से हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस ऑफर की जाएगी। सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस में एलन मस्क की स्टारलिंक सर्विस का नाम सबसे आगे आता है, लेकिन जियो को मिली मंजूरी के बाद स्टारलिंक का भारत को लेकर सपना टूट सकता है। पिछले साल सरकार ने यूटेलसैट की भारती एंटरप्राइजेज बैक्ड वन वेब को मंजूरी दी थी।

यह एक सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस है, जिसे इस साल अप्रैल में दिल्ली में आयोजित मोबाइल इंडिया कांग्रेस में शोकेस किया गया था। इस सैटेलाइट सर्विस में तार या टॉवर का झंझट नहीं होता है। जियो स्पेसफाइबर टेक्नोलॉजी बेहद सिंपल है। इसमें एक रिसीवर होता है, जिसे घर ऑफिस या कार कहीं भी लगाकर इंटरनेट सीधे सैटेलाइट से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह रिसीवर अलग-अलग साइज में आता है, जिसे यूजर्स पर्सनल और कॉमर्शियल यूज के हिसाब से लगा सकते हैं।

इस सर्विस को गुजरात के गिर नेशनल पार्क, छत्तीसगढ़ के कोरबा,उड़ीसा के नबरंगपुर और असम के ओएनजीसी-जोरहाट में लाइव किया गया है। हालांकि सरकार की मंजूरी के बाद इसे आम यूजर्स और कॉरपोरेट के लिए रोलआउट किया जा सकता है। कंपनी के दावे की मानें, तो सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस से 1जीबीपीएस की स्पीड मिल सकती है। हालांकि एक कनेक्शन के कई डिवाइस को कनेक्ट करने पर स्पीड कम हो सकती है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments