Saturday, May 9, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसमोबाइल कंपनियां बंद कर रहीं हैं सिम कार्ड, आप हो जाइए सतर्क

मोबाइल कंपनियां बंद कर रहीं हैं सिम कार्ड, आप हो जाइए सतर्क

नई दिल्‍ली। भारत में बहुत सारे नियम सिम कार्ड कंपनियों को अलग से ताकत देते हैं और वह सिम कार्ड को बंद भी कर सकती हैं। लेकिन ऐसा किस स्थिति में किया जाता है… ये जानना बहुत जरूरी होता है। क्‍योंकि सिम कार्ड तो आजकल हर कोई रखता है, पर इससे संबंधित नियमों के बारे में कुछ ही लोगों को पता है।

सिम कार्ड का नियम बताता है कि मोबाइल नेटवर्क कंपनियों को सिम डिएक्टिवेट करने की पूरी इजाजत है, अगर कोई ग्राहक नियमों का उल्लंघन करता है। अब नियम है कि आपको सिम कार्ड लगातार इस्तेमाल करना होता है। अगर आपका सिम लंबे समय तक बंद रहेगा तो इसे मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर सुरक्षा के मद्देनजर डिएक्टिवेट कर सकते हैं। सिम का मिसयूज भी नहीं होता है। यही वजह है कि आपको सिम कार्ड लगातार यूज करना चाहिए।

सिम कार्ड लेने के लिए वेरिफिकेशन प्रोसेस को भी टाइट किया गया है। अब आपको एड्रेस और नाम का वेरिफिकेशन करवाना होता है। एक बार वेरिफिकेशन होने के बाद आपके लिए सिम कार्ड का इस्तेमाल करना आसान होता है। लेकिन नई सिम इशू को लेकर बहुत सारे नियमों में बदलाव किया गया है। अब आपको ई-वेरिफिकेशन करवानी होती है।

अगर आपके पास एक से ज्यादा सिम हैं तो भी ये मोबाइल नेटवर्क प्रोवाइडर्स को इजाजत देता है कि वह इसे बंद कर सकते हैं। सरकार ने क्रिमिनल और आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए ये फैसला लिया था। क्योंकि नंबर ऑफ सिम का इस्तेमाल करना क्राइम को बढ़ावा दे सकता है। TRAI की तरफ से कुछ समय पहले ही इस नियम को लाया गया था, जिसे हर सिम कार्ड होल्डर को फॉलो करना होता है। आपको इन नियमों को फॉलो करना होगा।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments