Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडसोनाली बेंद्रे को मारने के लिए तैयार हो गईं थीं कोरियोग्राफर

सोनाली बेंद्रे को मारने के लिए तैयार हो गईं थीं कोरियोग्राफर

मुंबई. अपनी खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. सोनाली बेंद्रे ने एक्टिंग की दुनिया में बमबैक कर लिया है. उन्होंने वेब सीरीज द ब्रोकन न्यूज से वापसी की है और लोगों को उनका काम भी पसंद आ रहा है. हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि जब उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की तो उन्होंने कोई ट्रेनिंग नहीं ली थी. सरफरोश और हम साथ साथ हैं जैसी फिल्मों से फैन्स के दिलों में जगह बनाई थी.

सोनाली ने शाहरुख खान के साथ इंग्लिश बाबू देसी मेम फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा सभी के साथ शेयर किया. उन्होंने बताया कि उनके खराब डांस की वजह से कोरियोग्राफर सरोज खान इतनी निराश थी कि वो उन्हें मारने तक को तैयार थीं. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्हें एक मशहूर डांस नंबर का पार्ट बनने का मौका मिला. वो 90 के दशक का बेहतरीन गाना था.

एक इंटरव्यू के दौरान सोनाली बेंद्रे ने अपने करियर को लेकर कहा कि उन्हें थिएटर का एक्सपीरियंस नहीं था, उन्हें ज्यादातर सक्सेस कई गानों से मिली. एक गाने की शूटिंग के बारे में उन्होंने बताया कि वो किस कदर चिंता में डूब गई थीं और उनकी रातों की नींद तक हराम हो गई थीं. गानों में डांस करने से सोनाली को डर लगता था. लेकिन उन्होंने अपने इस डर पर काबू पाया और फिल्मों में अच्छा परफॉर्म भी किया.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments