मुंबई. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी इस वक्त बॉलीवुड का हॉट टॉपिक बना हुआ है. सोशल मीडिया पर चारों तरफ सोनाक्षी-जहीर की शादी के चर्चे हैं. अब तो ये भी साफ हो गया है कि 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी करने जा रहे हैं. हालांकि जब-जब सोनाक्षी और जहीर से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया, तो दोनों ने इसे खूब टालने की कोशिश की. अब इसी बीच सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह इस जोड़ी को उनकी शादी के बधाई तक दे दी है.
सोनाक्षी ने यहां तक कह दिया कि लोगों को अगर अफवाहों में मजा आ रहा है तो ठीक है. लेकिन सोशल मीडिया पर सोनाक्षी की शादी की गेस्ट लिस्ट से लेकर उनके ड्रेस कोड तक का खुलासा हो चुका है. दिग्गज एक्ट्रेस पूनम ढिल्लो ने भी इस बात का खुलासा किया है कि जहीर और सोनाक्षी शादी कर रहे हैं और उन्हें भी इस खास मौके के लिए इनवाइट किया गया है. उन्होंने कपल के लिए खुशी जाहिर की.
दरअसल हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. सोनाक्षी सिन्हा और हनी सिंह पहले दो हिट गानों, देसी कलाकार और कलास्टार में साथ काम कर चुके हैं. दोनों अच्छे दोस्त हैं. रैपर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपना पोस्ट शेयर किया है. उनके इस पोस्ट ने अब सारी अफवाहों को सच साबित कर दिया है. उन्होंने दिल से सोनाक्षी और जहीर के लिए खुशी जाहिर की है.
