Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयदिल्‍ली वालों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं, तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस...

दिल्‍ली वालों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं, तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

नई दिल्‍ली । देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने दिल्ली में ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है, जो आज यानी मंगलवार को भी लागू रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी मंगलवार को दिल्ली में कई स्थानों पर लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, दिन के दौरान तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग का सात दिवसीय पूर्वानुमान बताता है कि बुधवार से थोड़ी राहत मिलेगी।

बुधवार और गुरुवार को शहर में ‘येलो’ अलर्ट जारी रहेगा

पश्चिमी विक्षोभ से राहत की उम्मीद मौसम विभाग के अनुसार, 19 जून, बुधवार के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ेगा, जिससे दिल्ली को भी राहत मिलेगी। बुधवार और गुरुवार को शहर में ‘येलो’ अलर्ट जारी रहेगा, जबकि शुक्रवार और शनिवार को ‘ग्रीन’ अलर्ट रहेगा। दिल्ली में गर्मी का कहर सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार को 45.2 डिग्री सेल्सियस का अधिकतम तापमान दर्ज किया, जबकि न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। पालम मौसम केंद्र ने 46 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड ने 45.6 डिग्री, रिज ने 46.3 डिग्री और आयानगर वेधशाला ने 46.4 डिग्री तापमान दर्ज किया।

नजफगढ़ वेधशाला ने 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

नजफगढ़ वेधशाला ने 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। लू और भीषण लू की स्थिति लू की स्थिति तब बनती है जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री तक पहुंच जाता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है। भीषण लू की घोषणा तब की जाती है जब सामान्य से विचलन 6.4 डिग्री से अधिक हो जाता है।

मौसम की चेतावनी के लिए चार रंग कोड का उपयोग

भारतीय मौसम विभाग (IMD) मौसम की चेतावनी के लिए चार रंग कोड का उपयोग करता है – हरा (कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), पीला (निगरानी रखें और अपडेट रहें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें)। दिल्लीवासियों को सलाह दी जाती है कि वे गर्मी से बचने के लिए सावधानी रहें और जरूरी एहतियात बरतें।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments