Monday, June 22, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिअब स्वाति मालीवाल ने राहुल, शरद पवार समेत INDIA के कई नेताओं...

अब स्वाति मालीवाल ने राहुल, शरद पवार समेत INDIA के कई नेताओं को लिखा पत्र

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार द्वारा उन पर किए गए कथित हमले के मामले पर चर्चा के लिए इंडिया ब्लॉक नेताओं से समय मांगा है। राहुल गांधी और शरद पवार जैसे आईएनडीआईए नेताओं को लिखे पत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सदस्य ने शिकायत की कि दुर्व्यवहार के खिलाफ बोलने पर उन्हें “पीड़ित के रूप में शर्मिंदा किया गया और उनका चरित्र हनन” किया गया। उन्होंने लिखा कि, “समर्थन पाने के बजाय, मुझे अपने चरित्र पर लगातार हमले झेलने पड़े और मेरी ही पार्टी के नेताओं और स्वयंसेवकों द्वारा मुझे शर्मिंदा किया गया।”

एक पीडि़ता को किस तरह संघर्ष करना पड़ रहा : स्‍वाति मालीवाल

उन्होंने कहा कि, “पिछले एक महीने में मैंने खुद महसूस किया है कि न्याय के लिए संघर्ष करने वाली एक पीड़िता को किस तरह की पीड़ा और अकेलेपन का सामना करना पड़ता है…मैं इस प्रासंगिक मुद्दे पर चर्चा करने के लिए आपका समय चाहूंगी।” मालीवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार को संबोधित पत्र को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “मैंने पिछले 18 सालों से ज़मीन पर काम किया है और 9 सालों में महिला आयोग में 1.7 लाख मामलों की सुनवाई की है। बिना किसी से डरे और बिना किसी के सामने झुके मैंने महिला आयोग को बहुत ऊंचे स्थान पर खड़ा किया है। लेकिन यह बहुत दुखद है कि पहले मुझे मुख्यमंत्री के घर पर बुरी तरह पीटा गया, फिर मेरे चरित्र पर लांछन लगाया गया।”

स्वाति मालीवाल ने पोस्ट के साथ लिखा, “आज मैंने इस मामले को लेकर आईएनडीआईए गठबंधन के सभी बड़े नेताओं को पत्र लिखा है। मैंने सभी से मिलने का समय मांगा है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments