मुंबई: हमास के पॉलिटिकल ब्यूरो के एक अधिकारी ने एक बयान देते हुए कहा है कि इजराइल का फिलिस्तीन की भूमि में कोई स्थान नहीं है। इस देश का अस्तित्व ही गलत है। इजराइल के अस्तित्व से अरब और इस्लामिक देशों में अराजकता फैल सकती है। लिहाजा इसके अस्तित्व को नष्ट करना जरूरी है। इस अधिकारी का नाम गाजी हमाद है। हमाद ने लेबनानी टीवी चैनल एलबीसी को दिए इंटरव्यू में यह बात कही है। हमाद ने कहा कि बीते 7 अक्टूबर का हमला तो शुरुआत थी। हम इजराइल को सबक सिखाने के लिए ऐसे हमले करना जारी रखेंगे। हमें इसकी कीमत चुकानी पड़ी तो भी चलेगा। हमें शहीदों का देश कहा जाता है। हम गर्व से और अधिक शहीदों का बलिदान देंगे।
हमास का दावा क्या?
हमास का दावा है कि गाजा पट्टी, वेस्ट बैंक और इजराइल को छोड़कर गोल्डन हाइट्स ‘फिलिस्तीनी भूमि’ है। हमास के एक अधिकारी ने कहा, इजराइल इस क्षेत्र के अधिकांश हिस्से पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन हम अब इजराइल के अस्तित्व को ही खत्म करने जा रहे हैं।
हमारी ज़मीन पर इजराइल ने कब्ज़ा कर लिया है। हम यहां पीड़ित हैं। इसलिए हम जो कर रहे हैं उसके लिए कोई हमें जिम्मेदार न ठहराए। चाहे 7 अक्टूबर का हमला हो, 10 अक्टूबर का हमला हो या कोई अन्य हमला। हम जो कर रहे हैं वह जायज और न्यायसंगत है।
हमास के हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों के बारे में पूछे जाने पर हमाद ने कहा, ‘हमारा इरादा नागरिकों को मारने का नहीं था लेकिन वास्तविक युद्ध के मैदान में कुछ कठिनाइयां थीं।
7 अक्टूबर को हमास ने किया था हमला
बीते 7 अक्टूबर को हमास के आतंकियों ने इजराइल पर बड़ा हमला किया था। उस समय इजराइल पर करीब 5 हजार मिसाइलों से हमला किया गया था। साथ ही करीब तीन हजार हमास आतंकवादी इजराइल की सीमा में दाखिल हुए थे। इसके बाद इजराइल ने युद्ध की घोषणा कर दी थी।
