Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसस्टेट बैंक ने बॉन्ड के माध्यम से जुटाए 10 हजार करोड़ रुपये

स्टेट बैंक ने बॉन्ड के माध्यम से जुटाए 10 हजार करोड़ रुपये

नई दिल्ली (New Delhi)। देश (Country) और सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक (Largest Public sector Bank) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) (State Bank of India – SBI). ने अपने पांचवें बुनियादी ढांचा बॉन्ड (Infrastructure bonds) के माध्यम से 10 हजार करोड़ रुपये जुटाए हैं। बैंक ने यह राशि 7.36 फीसदी की देय कूपन दर पर जुटाई है।

एसबीआई ने बुधवार को नियामक फाइलिंग में बताया कि उन्होंने बॉन्ड के माध्यम से 10 हजार करोड़ रुपये जुटाए हैं। स्टेट बैंक ने शेयर बाजार को सूचित किया कि इस निर्गम को निवेशकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। बैंक ने बताया कि कुल 19,884 करोड़ रुपये से अधिक की 143 बोलियां मिली हैं। इसमें निवेश करने वाले निवेशक भविष्य निधि, पेंशन कोष, बीमा कंपनियों, म्यूचुअल फंड, कॉरपोरेट्स क्षेत्र से थे।

सार्वजनिक क्षेत्र के कर्जदाता बैंक के मुताबिक ये बॉन्ड इंफ्रा प्रोजेक्ट में फंडिंग के लिए जारी किया गया है। एसबीआई के मुताबिक सालाना 7.36 फीसदी की देय कूपन रेट पर ये बॉन्ड जारी किया गया है। बैंक के मुताबिक इसमें 5 हजार करोड़ रुपये के आधार निर्गम आकार के मुकाबले करीब चार गुना अधिक अभिदान मिला है। इसको निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। बैंक ने कहा कि बॉन्ड के माध्यम से मिलने वाली राशि का उपयोग बुनियादी ढांचे और किफायती आवास क्षेत्रों के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments