Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंमप्र विधानसभाः तीन जुलाई को बजट पेश करेगी राज्य सरकार

मप्र विधानसभाः तीन जुलाई को बजट पेश करेगी राज्य सरकार

भोपाल (Bhopal)। मध्यप्रदेश विधानसभा (Madhya Pradesh Assembly) का मानसून सत्र (Monsoon session) एक जुलाई से शुरू होगा, जो कि 19 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान राज्य सरकार (State government) वित्त वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट (Annual budget for financial year 2024-25) पेश करेगी। बुधवार को बजट पेश करने की तारीख तय हो गई है। डॉ. मोहन यादव सरकार अपना पहला बजट तीन जुलाई को विधानसभा के पटल पर रखेगी। इसके पहले वित्त विभाग बजट संबंधी प्रक्रिया पूरी कर लेगा। इससे पहले लोकसभा चुनाव के चलते फरवरी में चार माह का अंतरिम बजट पारित हुआ था।

विधानसभा सचिवालय ने मानसून सत्र के लिए अब तक की सूचना के आधार पर विधेयक पेश करने और प्रश्नोत्तर काल के समय की सूची विधायकों के लिए जारी कर दी है। विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि सत्र के पहले दिन और दूसरे दिन प्रश्नोत्तर काल के बाद शासकीय कार्य होंगे। जिसमें विधेयक पेश किए जाएंगे। इसके बाद तीन जुलाई को एमपी सरकार का बजट पेश होगा। इसमें वित्त मंत्री और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा वर्ष 2024-25 के आय व्यय का विवरण पेश करेंगे। साथ ही, मध्यप्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन की जानकारी सदन के पटल पर सुबह 11.05 बजे रखेंगे।

उन्होंने बताया कि चार जुलाई को प्रश्नोत्तर काल के बाद बजट पर चर्चा होगी और बजट पर चर्चा का यह क्रम पांच जुलाई तक चलेगा। पांच जुलाई को ही अशासकीय संकल्प और विधेयक पेश किए जाएंगे। वहीं, 6 और 7 जुलाई को अवकाश के बाद 8 जुलाई से विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान विभागीय मांगों पर मतदान कराया जाएगा और यह प्रक्रिया 12 जुलाई तक चलेगी। इसी दिन अशासकीय संकल्प और विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे। इसके बाद 13 व 14 जुलाई को अवकाश के बाद 15 व 16 जुलाई बजट पर चर्चा होगी, और 16 को बजट को मंजूरी दी जाएगी। 17 जुलाई को अवकाश के बाद 18 और 19 जुलाई को शासकीय विनियोग विधेयकों पर चर्चा होगी।
विधानसभा के मानसून सत्र के लिए विधायकों ने सोमवार अंतिम तारीख तक 4500 सवाल पूछे हैं। 14 दिन तक चलने सत्र में 80 ध्यानाकर्षण के भी मामले शामिल रहेंगे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments