Saturday, February 28, 2026
No menu items!
HomeBreaking Newsविराट कोहली ने की टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

विराट कोहली ने की टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

नई दिल्ली (New Delhi)। टी20 क्रिकेट (T20 cricket) में टीम इंडिया (Team India) के दूसरी बार विश्वविजेता (Second time World champion ) बनने की खुशी के साथ ही भारतीय क्रिकेट प्रेमियों (Indian cricket fans.) के लिए आंखें नम कर देने वाली भी एक खबर है। टी20 विश्वकप 2024 (T20 World Cup 2024.) के फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बनने के साथ ही विरोट कोहली (Virat Kohli) ने टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा (Announcement of retirement from T20 cricket) कर दी है।

विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में 76 रनों की पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। मैच के बाद कोहली ने कहा, “यह मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप था और हम यही हासिल करना चाहते थे। एक दिन आपको लगता है कि आप रन नहीं बना पा रहे, तो कई चीजें घटित होती हैं। ईश्वर महान है, और जिस दिन टीम के लिए महत्वपूर्ण दिन था उस दिन मैंने टीम के लिए काम को पूरा किया।”

कोहली ने आगे कहा कि “अभी नहीं तो कभी नहीं, भारत के लिए यह मेरा आखिरी टी20 मैच था। मैंने इसका भरपूर फायदा उठाना चाहा और सफल भी रहा। कप उठाना चाहता था, स्थिति को मजबूर करने के बजाय उसका सम्मान करना चाहता था। यह एक खुला रहस्य था, अब अगली पीढ़ी के कार्यभार संभालने का समय आ गया है, कुछ अद्भुत खिलाड़ी टीम को आगे ले जाएंगे और ध्वज को ऊंचा लहराएंगे।”

बतादें कि वेस्टइंडीज के बारबाडोस में आज खेले गए 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर विश्वकप का खिताब अपने नाम किया है। जहां मैन ऑफ द मैच कोहली को चुना गया, वहीं मैन ऑफ द सीरीज का खिताब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम रहा। भारतीय टीम पहली ऐसी टीम भी बनी है, जो विश्वकप के एक संस्करण में एक भी मैच नहीं हारी। टी20 विश्वकप 2024 के पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपराजेय रही।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments