नई दिल्ली । लोकसभा में हिंदू को लेकर दिए बयान को लेकर राहुल का संसद और बाहर काफी विरोध हो रहा है। इसी बीच गुजरात के अहमदाबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के पोस्टर पर कालिश पोत दी। इसका एक वीडियो वीएचपी गुजरात के फेसबुक पर शेयर किया गया है। जिसमें दिख रहा है कि कुछ लोग राहुल के पोस्टर पर कालिख पोत दी।
संसद में राहुल के हिंदू को लेकर दिए बयान के विरोध में कार्यकर्ता
जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ता तड़के तार बजे कांग्रेस कार्यलय पहुंचे और उनके कई पोस्टर्स पर कालिख पोत दी। संसद में राहुल के हिंदू को लेकर दिए बयान के विरोध में कार्यकर्ताओं ने ऐसा किया। फेसबुक पर शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि कुछ कार्यकर्ताओं के हाथ में पोस्टर और ब्लैक स्प्रे पेंट है। कार्यकर्ता गेट फांदकर कांग्रेस ऑफिस में घुसते हैं और राहुल गांधी के पोस्टर पर कालिख पोतने लगते हैं। वहीं कुछ कार्यकर्ता सड़क पर लगे राहुल के पोस्टर्स पर भी कालिख पोत देते हैं।
किस बयान पर विवाद
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर हिंसा, नफरत और डर फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ महापुरुषों ने संदेश दिया है कि डरो मत और डराओ मत, दूसरी तरफ जो लोग स्वयं को हिंदू कहते हैं, वो 24 घंटे हिंसा और नफरत करते हैं। ये लोग हिंदू नहीं हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस में हिस्सा लेते हुए राहुल ने अपने भाषण की शुरुआत भगवान शिव का फोटो दिखाते हुए की।
