Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसआज लगातार तीसरे दिन भी ऑल टाइम हाई पर शेयर मार्केट, सेंसेक्स...

आज लगातार तीसरे दिन भी ऑल टाइम हाई पर शेयर मार्केट, सेंसेक्स ने 80,392 और निफ्टी ने 24,401 का लेवल छुआ

मुंबई । शेयर बाजार ने आज यानी 4 जुलाई को लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,392 और निफ्टी ने 24,401 का लेवल छुआ। अभी सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 80,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी देखने को मिल रही है। ये 24,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट है। IT, बैंकिंग और पावर शेयर्स में ज्यादा तेजी है।

आज एशियाई बाजार में तेजी

एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिल रही है। जापान के निक्‍केई में 0.21% की तेजी है। ताइवान वेटेड में 1.33% और कोरिया के कोस्‍पी में 0.59% की तेजी है। हैंगसेंग 0.43% ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि शंघाई कंपोजिट में 0.16% की गिरावट देखने को मिल रही है।

बुधवार को अमेरिकी बाजार में बढ़त रही। डाओ जोंस 23.85 (0.06%) अंक चढ़कर 39,308 पर बंद हुआ। NASDAQ 159.54 (0.88%) अंकों की बढ़त के साथ 18,188 के लेवल पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स 28.01 (0.51%) अंक चढ़कर 5,537 पर बंद हुआ। NSE पर उपलब्ध प्रोविजनल डेटा के अनुसार फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने बुधवार यानी 3 जुलाई को 5483 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने 924 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले कल यानी 3 जुलाई को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,074 और निफ्टी ने 24,307 का लेवल छुआ। हालांकि इसके बाद बाजार थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 545 अंक की तेजी के साथ 79,986 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 162 अंक की तेजी रही। ये 24,286 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट देखने को मिली।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments