Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeबिजनेससोने के वायदा कारोबार में तेजी के चलते कीमतों में हुआ बदलाव,...

सोने के वायदा कारोबार में तेजी के चलते कीमतों में हुआ बदलाव, चेक करें लेटेस्ट रेट

नई दिल्‍ली । सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत आज तेज रही, जबकि चांदी के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 72,450 रुपए के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 91,850 रुपए के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने व चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

सोने का वायदा भाव चढ़े

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज तेजी के साथ 72,412 रुपए के भाव पर खुला। इस समय इसने 72,485 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 72,407 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,442 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक फीकी

MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 169 रुपए की गिरावट के साथ 91,852 रुपए पर खुला। इस समय इसने 91,959 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 91,617 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। Comex पर सोना 2,365.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,369.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.60 डॉलर की गिरावट के साथ 2,367.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 30.82 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 30.84 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 30.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments