Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयजमैका में बेरिल तूफान ने मचाई तबाही, नौ लोग मरे व...

जमैका में बेरिल तूफान ने मचाई तबाही, नौ लोग मरे व 500 लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया

जमैका। कैरेबियन देश जमैका में आए बेरिल तूफान ने जमकर तांडव मचाया। इस तूफान से आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह पेड़ उखड़ गए, छतें टूट गईं और खेत नष्ट हो गए। पिछले कुछ दिन से छोटे कैरेबियाई द्वीपों में हालात काफी खराब हैं। इस शक्तिशाली तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। बाढ़ और खतरनाक हवा से प्रभावित हुए द्वीपों में संचार सेवाएं वापस सही होने पर मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

दरअसल जमैका में बुधवार दोपहर को तूफान द्वीप के दक्षिणी तट से टकराया था। उसके बाद चली तेज हवा और बारिश ने लोगों को प्रभावित किया। बचावकर्मियों ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। जमैका के टॉप हिल में रहने वाले 51 वर्षीय कैशियर अमॉय वेलिंगटन ने कहा, यह डरावना है। सब कुछ बर्बाद हो गया। मैं अपने घर में हूं, लेकिन डरा हुआ हूं। यह एक आपदा है।

प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने उन लोगों से जगह खाली करने को कहा, जो खतरे वाले क्षेत्रों में रहते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जमैका के 500 लोगों ने शेल्टर का सहारा लिया। उन्होंने आगे कहा, ‘फिलहाल हमने सबसे बुरा दौर नहीं देखा है। आगे क्या हो सकता है नहीं पता। हम जितना भी मानवीय रूप से संभव है, उतना कर रहे हैं। बाकी भगवान के हाथों में हैं।

नेशनल हरिकेन सेंटर के अनुसार बेरिल काफी शक्तिशाली तूफान है, जिसे कैटेगरी चार में रखा गया है। बेरिल की वजह से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इसकी तूफानी लहरें कई देशों के लिए खतरा बन गई हैं। ग्रेनेडा के प्रधानमंत्री डंकन मिशेल का कहना है कि सोमवार को ये तूफान ग्रेनेडा के तट से टकराया था और आधे घंटे में इसने सबकुछ तबाह कर दिया। इस तूफान में तीन लोगों की जान चली गई है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments