Friday, May 8, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयजापान में नौकरशाही को आधुनिक बनाने की कवायद शुरू, सरकार ने फ्लॉपी...

जापान में नौकरशाही को आधुनिक बनाने की कवायद शुरू, सरकार ने फ्लॉपी डिस्क का इस्तेमाल किया खत्म

टोक्यो। जापान सरकार ने अपने सभी सिस्टम में फ्लॉपी डिस्क का इस्तेमाल अब बंद कर दिया है। दो दशकों से जापान फ्लॉपी डिस्क का इस्तेमाल कर रहा था। लंबे समय से नौकरशाही में इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने की कवायद चल रही थी। बीते महीने जापान सरकार ने अपने सभी 1034 रेगुलेशन गवर्निंग निकायों में डिस्क का इस्तेमाल बंद कर दिया।

जापान के डिजिटल मंत्री तारो कोनो ने कहा कि हमने 28 जून को फ्लॉपी डिस्क के खिलाफ जंग जीत ली। तारो कोनो सरकारी व्यवस्था में फैक्स मशीनों और एनालॉग प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के खिलाफ खासे मुखर रहे हैं। 2021 में कोरोना महामारी के समय जापान में डिजिटल एजेंसी का गठन किया गया था। जब देश भर में परीक्षण और टीकाकरण शुरू किया गया तो पता चला कि सरकार अभी भी पुराने ढर्रे पर चल रही है और वहां पुरानी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

कोनो ने सरकारी व्यवस्था को आधुनिक बनाने की मांग मुखर की। इससे पहले कोनो रक्षा और विदेश मंत्रालयों के साथ-साथ कोविड वैक्सीन लगाने के अभियान का भी नेतृत्व कर चुके हैं। हालांकि जापान के डिजिटलीकरण के प्रयास में कई रुकावटें आईं। महामारी के दौरान एक संपर्क-ट्रेसिंग एप असफल रहा और बार-बार डेटा गड़बड़ियों के बीच सरकार के माई नंबर डिजिटल पहचान पत्र को अपनाने की प्रक्रिया भी उम्मीद से काफी धीमी रही।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments