Thursday, June 4, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयहाथरस हादसे पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, ढांढस बंधाया और अपना परिवार...

हाथरस हादसे पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, ढांढस बंधाया और अपना परिवार बताया

 

नई दिल्‍ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को हाथरस भगदड़ दुर्घटना के पीड़ितों से मुलाकात की। पीडि़तों को ढांढस बंधाया तो प्रशासन पर उंगुली उठाई। राहुल गांधी ने अलीगढ़ में तीन पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और कहा कि आप लोग परेशान मत हो, अब आप लोग हमारा परिवार हैं। राहुल हाथरस भी गए और पीड़ित परिवारों से मिले।

राहुल गांधी ने कहा, हाथरस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन प्रशासन से लापरवाही तो हुई है। बहुत सारे परिवारों को नुकसान हुआ है, बहुत लोगों की मौत हुई है। मैं इसको राजनीतिक प्रिज्म से नहीं कहना चाहता हूं लेकिन ये प्रशासन की कमी है। गलतियां तो हुई हैं और इनका पता लगाया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि सबसे जरूरी बात ये है कि अब सबको मुआवजा सही से और वक्त से मिलना चाहिए, क्योंकि ये गरीब हैं… मुश्किल का समय है इनके लिए ये मदद बहुत ज्‍यादा जरूरी है। बता दें, हाथरस भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को उस पैनल के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जिसने भोले बाबा उर्फ सूरज पाल के सम्मान में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया था।

राहुल गांधी शुक्रवार सुबह सबसे पहले अलीगढ़ के पिलखना गांव में मंजू देवी के घर पहुंचे थे। हाथरस हादसे में मंजू देवी और उनके बेटे की मौत हुई है। उसके बाद राहुल गांधी अलीगढ़ के नवीपुर खुर्द गांव पहुंचे, जहां शांति देवी की मौत हुई है। राहुल गांधी ने उन्हें आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है। बाद में वे हाथरस पहुंचे। एक अन्य शोकाकुल परिवार के सदस्य ने कहा, मेरी पत्नी और दो बेटियां सत्संग में गई थीं, मेरी छोटी बेटी ने मेरी बड़ी बेटी की गोद में अंतिम सांस ली क्योंकि वे दोनों भीड़ में फंस गईं।

पुलिस महानिरीक्षक (अलीगढ़ रेंज) शलभ माथुर ने कहा कि इस मामले में छह लोग गिरफ्तार हुए हैं। मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर फरार है। पुलिस उस पर 1 लाख का इनाम घोषित करेगी। माथुर ने कहा, मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्‍ल्‍यू) भी जारी किया जाएगा। हालांकि पुलिस ने अब तक जिनके लिए ये आयोजन किया गया था, सूरज पाल, जिन्हें नारायण साकार हरि और भोले बाबा के नाम से भी जाना जाता है, उनपर कोई कार्रवाई नहीं की है। इन्हें भोले बाबा के चरण की धूल लेने के लिए महिलाएं उनकी तरफ भागी थीं, जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बनी। सूरज पाल (भोले बाबा ) का नाम यूपी पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में भी नहीं है। हालांकि, पुलिस जरूरत पड़ने पर उनसे पूछताछ करने की योजना बना रही है। पुलिस ने उनके मैनपुरी आश्रम की तलाशी ली, लेकिन वे नहीं मिले।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments