Thursday, May 7, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिभाजपा की संगठन मजबूत करने की कवायद शुरू, 6 राज्यों के...

भाजपा की संगठन मजबूत करने की कवायद शुरू, 6 राज्यों के प्रभारी बदले,18 में पुराने चेहरे

नई दिल्‍ली। भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के साथ ही चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। नए राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित राज्यों में संगठन चुनाव कराए जाएंगे। पार्टी ने शुक्रवार को 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। छह राज्यों को छोड़ कर शेष राज्यों में पुराने चेहरे पर ही भरोसा जताया गया है। उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में जल्द ही प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे।

तय हो गया है कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की जाएगी। जारी सूची के मुताबिक श्रीकांत शर्मा हिमाचल प्रदेश, विनोद तावड़े बिहार, डा. सतीश पूनिया हरियाणा, तरुण चुघ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, दुष्यंत गौतम उत्तराखंड, डा. राधामोहन दास अग्रवाल कर्नाटक के प्रभारी बने रहेंगे। हालांकि उत्तराखंड में पार्टी ने रेखा वर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया है। पहले पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के सह प्रभारी रहे सांसद संबित पात्रा को अब इन राज्यों का संयोजक और वी मुरलीधरन को सह संयोजक बनाया गया है।

पहले चर्चा थी कि नड्डा की बढ़ी जिम्मेदारी के मद्देनजर पार्टी नए अध्यक्ष के चुनाव तक कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति करेगी। हालांकि प्रभारियों की नियुक्ति के बाद अब तय हो गया है कि नए अध्यक्ष का चुनाव नड्डा की अध्यक्षता में ही होगा। पार्टी सूत्रों ने कहा कि अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए जब जल्द ही राज्यों में संगठनात्मक चुनाव होंगे। कई राज्यों में नए अध्यक्ष नियुक्त होंगे। इसके बाद संभवत: अगस्त महीने में पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

पार्टी ने छह राज्यों अंडमान निकोबार, मेघालय, नगालैंड, ओडिशा, दादरा-नगर हवेली और छत्तीसगढ़ में नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी को पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नगालैंड की जिम्मेदारी दी गई है। ओडिशा में महासचिव सुनील बंसल की जगह उनके साथ सह प्रभारी रहे विजयपाल सिंह तोमर को प्रभारी बनाया गया है। यहां सह प्रभारी रहीं लता उसेंडी को हटा दिया है। छत्तीसगढ़ में विजय रुपाणी की जगह दुष्यंत पटेल को जिम्मेदारी दी गई है। केरल में नलिन कतील की जगह सांसद अपराजिता को सह प्रभारी बनाया गया है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments