Monday, March 23, 2026
No menu items!
HomeUncategorizedमध्‍य प्रदेश: मोहन कैबिनेट का विस्तार, कांग्रेस से भाजपा में आए...

मध्‍य प्रदेश: मोहन कैबिनेट का विस्तार, कांग्रेस से भाजपा में आए रामनिवास रावत ने ली मंत्री पद की शपथ

भोपाल। मध्य प्रदेश से सुबह-सुबह राजनीतिक बड़ी खबर आई। सीएम मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार हुआ है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए रामनिवास रावत ने मंत्री पद की शपथ ली है। रामनिवास रावत श्योपुर ज़िले की विजयपुर विधानसभा से विधायक हैं और उन्हें ओबीसी समुदाय का बड़ा नेता माना जाता है।

रामनिवास रावत विजयपुर सीट से 6 बार के विधायक रहे हैं। पहले भी दिग्विजय सरकार में मंत्री रहे हैं। वह पूर्व केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के सामने कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। रामनिवास रावत की गिनती सीनियर नेताओ में होती है। वो कांग्रेस से नाराज हुए क्योंकि आलाकमान द्वारा लगातार उनकी अनदेखी की जा रही थी। उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बनाया गया, ये भी उनकी नाराजगी की एक अहम वजह रही। इसके अलावा जब प्रदेश में कमलनाथ सरकार थी, तब भी उन्हें कोई पद नहीं दिया गया था।

30 अप्रैल को एक जनसभा में रामनिवास रावत ने सीएम डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली थी। ये कांग्रेस के लिए काफी चौंकाने वाली खबर थी। रविवार को रामनिवास रावत ने 7 दिनों तक चलने चली भागवत कथा के लिए कलश यात्रा का आयोजन किया था। इसके बाद वह सीएम हाउस के बुलावे पर भोपाल रवाना हो गए थे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments