मुंबई : राज्य सरकार द्वारा घोषित ‘मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना’ इस समय काफी चर्चा में है. राज्य सरकार सीएम लाड़की बहिन योजना के माध्यम से निम्न आय वर्ग की 21 से 65 वर्ष की पात्र महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी. इसलिए महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकारी दफ्तरों में भीड़ लगा रही हैं.
महायुति सरकार ने जानकारी दी है कि लाड़की बहिन योजना का पैसा 15 अगस्त को खाते में जमा कर दिया जाएगा. लेकिन इस योजना का लाभ उठाने के लिए क्या करना होगा? चलो जानते है.
अब आप घर बैठे माझी लाड़की बहिन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और प्रति माह 1500 रुपये का लाभ उठा सकते हैं.
जाने प्रोसेस
– ‘माझी लाडली बहिन योजना’ के लिए आवेदन आप मोबाइल के जरिए भर सकते हैं.
– सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और ‘नारी शक्ति दत्त’ ऐप डाउनलोड करें.
– इस ऐप के जरिए आप विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं.
– इसके बाद ऐप में अपना मोबाइल नंबर, ओटीपी डालकर ऐप में लॉगइन करें.
– अपना प्रोफ़ाइल अपडेट करने के लिए पूरा नाम, ईमेल आईडी, जिला, तालुका और कार्य संबंधी जानकारी भरें.
– इसके बाद ‘नारी शक्ति दत्त’ विकल्प पर क्लिक करें और ‘माझी लाड़की बहिन योजना’ विकल्प चुनें.
– इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें और अंत में अपने बैंक खाते की जानकारी भरें जिसमें आपको 1500 प्रति माह जमा मिलेगा.
– इसके बाद फोटो अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें.
– और फिर आपके खाते में हर महीने 1500 रुपए आएंगे.
आवेदन भरते समय आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण, निवास प्रमाण, बैंक पासबुक, आवेदक का फोटो, निवास या जन्म प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र
योजना के आवेदन पोर्टल/मोबाइल ऐप/सेतु सुविधा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन भरे जा सकते हैं. आवेदन नारीशक्ति एप पर भी भरा जा सकता है. इसके लिए निम्नलिखित प्रक्रिया निर्धारित है. जो लोग आवेदन नहीं कर पाएंगे उन्हें आंगनवाड़ी केंद्र पर सुविधा मिलेगी.
