Monday, March 23, 2026
No menu items!
HomeBreaking NewsNCP Political Crisis: पहले अजित को समर्थन फिर शरद पवार गुट, अब...

NCP Political Crisis: पहले अजित को समर्थन फिर शरद पवार गुट, अब पाटिल की गाड़ी में एक और नेता, बदलेंगे गुट?

मुंबई: कुछ महीने पहले अजित पवार समेत एनसीपी के 9 नेता बीजेपी-शिवसेना के साथ हाथ मिलाकर सत्ता में शामिल हुए थे। इसके बाद एनसीपी में (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) दो गुट बन गए। अजित पवार गुट ने पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावा किया है। इसमें पार्टी के कई नेताओं, पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों ने अजित पवार का समर्थन किया था। कुछ नेता पहले अजित पवार के साथ गए और बाद में शरद पवार के पास लौट आए। उनमें से एक हवेली के विधायक अशोक बापू पवार भी हैं । जिनके दोबारा अजित पवार के गुट में शामिल होने की चर्चा सियासी गलियारों में शुरू है।

अजित पवार के गुट में शामिल होंगे अशोक बापू?

हवेली से शरद पवार गुट के विधायक अशोक बापू पवार को आज अजित पवार गुट के नेता और राज्य के सहकारिता मंत्री दिलीप वलसे पाटिल की कार में देखा गया। इसलिए इस बात की चर्चा शुरू है कि क्या वह अजित पवार के गुट में शामिल होंगे? शुरुआत में अशोक पवार ने अजित पवार का समर्थन किया था। बाद में वह शरद पवार गुट में शामिल हो गए थे।

दरअसल आज सहकारिता मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने शरद पवार से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद अशोक बापू पवार दिलीप वलसे पाटल की कार में नजर आए। लिहाजा यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या अजित पवार गुट से लौटे अशोक बापू पवार वापस अजित पवार गुट में जाएंगे?

दिलीप वलसे पाटिल ने की शरद पवार से मुलाकात

एनसीपी(अजित पवार गुट) नेता दिलीप वलसे पाटिल शरद पवार से मिलने मोदीबाग पहुंचे। सहकारिता मंत्री दिलीप वलसे पाटिल फिलहाल एनसीपी के अजित पवार गुट में हैं। दिलीप वलसे पाटिल को राजनीति में शरद पवार के करीबी सहयोगी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने दिवाली के मौके पर शरद पवार से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

दिलीप वलसे पाटिल ने बताया चर्चा का मुद्दा?

दिलीप वलसे पाटिल ने शरद पवार से मुलाकात की और उनसे चर्चा की। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि शरद पवार से मुलाकात को लेकर भ्रम की कोई बात नहीं है, यह एक पूर्व नियोजित मुलाकात थी। यह मुलाकत रयत शिक्षण संस्था की ओर से है, कोई अन्य कारण नहीं है। मैं कई संस्थाओं में काम कर रहा हूं, उन संस्थाओं के काम के लिए शरद पवार से मार्गदर्शन ले रहा हूं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments