Saturday, February 28, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंहिट एंड रन मामला : CM शिंदे ने आरोपी मिहिर के पिता...

हिट एंड रन मामला : CM शिंदे ने आरोपी मिहिर के पिता को शिवसेना ने पद से हटाया, पीड़ित को मुआवजा का ऐलान

मुंबई । महाराष्ट्र में मुंबई के वर्ली में हिट एंड रन मामले ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार पर आरोपी को बचाने और इस मामले को दबाने का आरोप लगाया। इस मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह एकनाथ शिंदे की शिवसेना में पदस्थ नेता थे। इस घटना के बाद बुधवार को शिवसेना ने इस मामले में एक बड़ा फैसला लेते हुए राजेश शाह को पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया। सीएम शिंदे के आदेश के बाद ही उन्हें पद से हटाया गया है। इस मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने पीड़ित महिला कावेरी नखवा के पति प्रदीप नखवा से मुलाकात की। इस बीच सरकार ने पीड़ित के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे का भी एलान किया है।

क्या है मामला?
मुंबई के वर्ली इलाके में रविवार को एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई। कार मिहिर शाह चला रहा था। पुलिस को शक है कि मिहिर घटना के समय नशे में था। आरोपी अभी फरार है। उसे ढूंढने के लिए लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मिहिर शाह ने घटना वाली रात जुहू के एक बार में शराब पी थी। घर जाते समय उसने चालक से उसे लॉन्ग ड्राइव पर ले जाने को कहा। कार वर्ली आई तो मिहिर ने जोर देकर कहा कि वाहन को वह चलाएगा। इसके बाद तेज रफ्तार कार ने कुछ देर बाद एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। दोपहिया वाहन पर कावेरी नखवा और उनके पति प्रदीप नखवा सवार थे। जो वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके के निवासी थे।

दंपती मछुआरा समुदाय से थे। सुबह जब वे दोपहिया वाहन से काम पर जा रहे थे, तभी बीएमडब्ल्यू कार उनके वाहन से टकरा गई। इसके बाद दोनों हवा में उछल गए। कार का बोनट क्षतिग्रस्त हुआ। इसके बाद कार ने कावेरी को कुचल दिया। फिर आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके पति प्रदीप को मामूली चोटें आई थीं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments