Thursday, April 16, 2026
No menu items!
HomeराजनीतिSharad Pawar: अजित पवार से मुलाकात के बाद शरद पवार का पहला...

Sharad Pawar: अजित पवार से मुलाकात के बाद शरद पवार का पहला रिएक्शन, बोले ये तो एक…

पुणे: महाराष्ट्र में एक बार फिर से सियासत गर्म हो गई है। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मुलाकात चचेरे भाई प्रतापराव पवार के पुणे स्थित घर पर हुई। वहां शरद पवार, अजित पवार और पवार परिवार के अन्य सदस्य आये थे। इस बैठक के बाद अजित पवार दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। प्रतापराव पवार के घर से बाहर निकलने के बाद मीडिया ने शरद पवार से बातचीत की कोशिश की।

जब मीडिया ने शरद पवार से इस मुलाकात के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। शरद पवार ने कहा कि अजित पवार से मुलाकात पारिवारिक मामला था। अजित पवार के दिल्ली दौरे पर शरद पवार बोलने से बचते हुए नजर आए।

हर दिवाली पर इकट्ठा होता है शरद पवार का परिवार

प्रतापराव पवार के आवास पर जाने को लेकर तरह-तरह के तर्क दिए जा रहे हैं। हर साल दिवाली के दौरान, पवार परिवार बारामती के गोविंद बाग में इकट्ठा होता है। वहां पवार परिवार आम नागरिकों से दिवाली की शुभकामनाएं स्वीकार करता है। प्रतापराव पवार की पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वे गोविंद बाग नहीं आ पाएंगे।

इसलिए पवार परिवार प्रताप पवार के आवास पर इकट्ठा हुआ। प्रतापराव पवार शरद पवार के चचेरे भाई हैं। सूत्रों की मानें तो प्रतापराव पवार के आवास पर शरद पवार, अजीत पवार और सुप्रिया सुले के बीच एक घंटे तक चर्चा हुई।

सभी सवालों का जवाब जल्द मिलेगा: शरद पवार

इस मुलाकात के बाद अजित पवार दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहीं शरद पवार ने मीडिया से कहा कि आपके सभी सवालों का जवाब जल्द मिलेगा।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments