Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिसात राज्‍यों में विधानसभा उपचुनाव में इंडिया ने बनाई बढ़त, एनडीए पिछड़ा

सात राज्‍यों में विधानसभा उपचुनाव में इंडिया ने बनाई बढ़त, एनडीए पिछड़ा

नई दिल्‍ली। सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह से बाद मतगणना जारी है। रुझान में एनडीए पिछड़ रहा तो इंडिया गठबंधन बढ़त बना रहा है। शनिवार को इन 13 सीटों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इनमें बिहार की रुपौली विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, और मानिकताला, तमिलनाडु की विक्रवांडी, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर और पंजाब की जालंधर सीट शामिल है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की तेहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीट पर उपचुनाव कराए गए थे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला चुनाव था।

रुझानों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की मिलाकर पांच सीटों पर कांग्रेस आगे है। पश्चिम बंगाल की चार सीटों पर टीएमसी आगे चल रही है। बिहार की रुपौली सीट पर उतार चढ़ाव चल रहा है। तमिलनाडु की विक्रवांडी सीट पर डीएमके आगे है। मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर भी बेजीपी कांग्रेस के धीरन शाह से पीछे हो गई है। ये उपचुनाव इंडिया गठबंधन और एनडीए दोनों के लिए अहम माने जा रहे हैं। अगर इंडिया गठबंधन को इस उपचुनाव में बढ़त मिलती है तो वह मजबूत होगा। इस चुनाव में सीधी टक्कर एनडीए और इंडिया गठबंधन की थी। 10 जुलाई को इन सभी सीटों पर मतदान करवाए गए थे। ये सीटें विधायकों के निधन या फिर इस्तीफे की वजह से खाली हुई थीं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments