Saturday, May 9, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसआयकर विभाग ने करदाताओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने का सुझाया उपाय

आयकर विभाग ने करदाताओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने का सुझाया उपाय

नई दिल्ली (New Delhi)। आयकर विभाग (Income tax department) समय-समय पर करदाताओं (Taxpayers.) को ऑनलाइन धोखाधड़ी (Online fraud) से बचने के तरीकों के बारे में चेतावनी जारी करने के साथ उचित परामर्श (Proper advice) भी देता है। आयकर विभाग ने करदाताओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी से खुद को बचाने की सलाह दी है।

आयकर विभाग ने मंगलवार को ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर जारी बयान में करदाताओं को ऑनलाइन होने वाली धोखाधड़ी से बचने के तरीकों के बारे में स्‍टेप-बाई-स्‍टेप जानकारी दी है। विभाग ने टैक्‍सपेयर्स के लिए जारी अपनी सलाह में ऑनलाइन होने वाली धोखाधड़ी से बचने के कई उपाय सुझाए हैं। आयकर विभाग ने करदाताओं से कहा है कि कृपया ध्यान दें!

-आयकर विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कृपया रिफंड (धन वापसी) का वादा करने वाले अजनबियों से प्राप्त अनचाहे संदेशों का कभी भी जवाब न दें।

-करदाताओं को आगाह किया है कि आयकर विभाग होने का दावा करने वाले असत्यापित स्रोतों पर कभी भरोसा न करें।

-आयकर विभाग ने करदाताओं को अपनी व्‍यक्तिगत जानकारियों-ओटीपी, बैंक अकाउंट, पैन और आधार नंबर कभी भी शेयर करने नहीं करने की सलाह दी है।

-विभाग ने करदाताओं को इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट से संबंधित बिना सत्‍यापित किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी है।

-आयकर विभाग ने करदाताओं से अपना आयकर रिटर्न विभाग के आधिकारिक ई-फा‍इलिंग वेबसाइटhttps://incometaxindia.gov.in/Pages/taxpayers-charter-reports.aspx पर लॉगिइन करके फाइल करने की सलाह दी है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments