Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिशरद खेमे में 29 पार्षद जाने के बाद अजित पवार के खेमे...

शरद खेमे में 29 पार्षद जाने के बाद अजित पवार के खेमे में हलचल मची, एकनाथ शिंदे भी एक्‍शन मोड में

पुणे। पुणे में बुधवार को शरद पवार की मौजूदगी में राकांपा के 29 पार्षद राकांपा (शरद चंद्र पवार) पार्टी में शामिल हो गए। इसके बाद अजित पवार राकांपा में उथल पुथल मच गई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले इसे पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पाला बदलने वाले प्रमुख लोगों में राकांपा के पूर्व शहर अध्यक्ष अजितगव्हाणे, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल भोसले, छात्र शाखा के प्रमुख यश साने, भोसारी विधानसभा सीट प्रमुख पंकज भालेकर जैसे नाम शामिल हैं। इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ के पार्टी नेताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी बैठक बुला ली।

उधर, शिवसेना नेता और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे विधानसभा चुनावों पर चर्चा के लिए अपने आधिकारिक आवास वर्षा बंगला पर पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई है। महाराष्ट्र में आने वाले कुछ ही महीनों विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर सियासी माहौल गरमाने लगा है। राज्य की 288 सीट वाली विधानसभा के लिए अक्तूबर या उससे पहले चुनाव आयोजित होने की संभावना है।

2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए को सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत मिला था। लेकिन अंदरूनी कलह के चलते शिवसेना ने एनडीए को छोड़ दिया था और राकांपा के साथ एक नया गठबंधन बनाया। फिर कांग्रेस ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को बुलाया और राज्य में सरकार बनाई थी। जिसमें उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने। हालांकि 2022 के सियासी संकट के बाद एकनाथ शिंदे ने चालीस विधायकों के साथ भाजपा से मिलकर सरकार बनाई। जिसके बाद एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने। इसके बाद 2023 में राकांपा का अजित पवार गुट भी सरकार में शामिल हुआ और अजित पवार उप मुख्यमंत्री बनाए गए।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments