Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयबाइडन को कोरोना संक्रमण के कारण सांस लेने में हो रही हल्‍की...

बाइडन को कोरोना संक्रमण के कारण सांस लेने में हो रही हल्‍की दिक्‍कत, व्हाइट हाउस ने जारी की हेल्थ रिपोर्ट

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हैं। उनको सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रपति के डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया है कि उनको पैक्सलोविड दी जा रही है। बाइडेन के डॉक्टर केविन ओ कॉनर ने कहा कि राष्ट्रपति को बुखार नहीं है और उनकी बाकी स्थितियां सामान्य हैं।

अमेरिकी लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगे बाइडेन

डॉक्टर केविन के हवाले से व्हाइट हाउस ने एक्स पर कहा, “राष्ट्रपति को अभी भी कोरोना की वजह से सांस लेने में हल्की दिक्कत हो रही है। उन्हें पैक्सलोविड दी जा रही है। उन्हें बुखार नहीं है और उनके जरूरी अंग सामान्य काम कर रहे हैं। वह अमेरिकी लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगे।”

क्वारंटाइन में रह रहे हैं राष्ट्रपति बाइडेन

डॉक्टर केविन ने कहा कि राष्ट्रपति की परमिशन से मैं उनके स्वास्थ्य के बारे में लगातार जानकारी देता रहूंगा। व्हाइट हाउस ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन डेलावेयर लौट आएंगे, जहां वह क्वारंटाइन में रहेंगे और इस दौरान वह काम करना जारी रखेंगे। बता दें कि बाइडेन को कोविड-19 के दोनों टीके के साथ में वैक्सीन का बूस्टर शॉट भी लग चुका है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments