मुंबई: रविवार को बोरीवली स्तिथ सिनेमा हॉल जय भवानी जय शिवाजी और भारत माता की जय के नारो से गूंज उठा जब सैकड़ों दिव्यांगों को संभाजी महाराज की जीवनी पर बनी फ़िल्म छावा फ़िल्म बच्चों को दिखाई गई.
इसका आयोजन समाजसेवी राजीव सिंघल व मोनिश बच्चू की टीम ने स्नेह ज्योत दिव्यांग प्रतिष्ठान की सुधा वाघ, बृजमोहन लाड़ीवाल, नीता चौहान, अनिल वाघ व अन्य के साथ मिलकर किया।
इस अवसर स्थानीय पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर प्रदीप काले, विजय अढ़ाव ने उपस्थित रह कर दिव्यांगों का हौसला बढ़ाया। खचा खच भरे हॉल में बीच-2 काफ़ी दर्शक भावुक हो गए। कार्यकर्म को सफल बनाने में अजय सिंघानिया, निलेश वैश्य ने भी योगदान दिया।
