Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
HomeबॉलीवुडKoffee With Karan: सारा अली खान के साथ 'ये' रोल निभाने को...

Koffee With Karan: सारा अली खान के साथ ‘ये’ रोल निभाने को तैयार करीना कपूर, कॉफी विद करण शो में कही बड़ी बात!

मुंबई: कॉफी विद करण सीजन 8 इन दिनों काफी चर्चा में है। कुछ दिनों पहले शो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहुंचे थे। तब उन्होंने कुछ अहम खुलासे भी किए थे। रणवीर और दीपिका के बाद अब शो में आलिया भट्ट और करीना कपूर खान पहुंची हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शो में करीना कपूर खान, सारा अली खान के साथ अपने रिश्ते पर भी बात करती नजर आईं। इस दौरान करण जौहर ने करीना कपूर खान से एक बड़ा सवाल पूछा।

दरअसल करीना कपूर से सीधे पूछा गया कि क्या आपको फिल्म में सारा अली खान की मां का किरदार निभाना पसंद आएगा? इस पर करीना कपूर ने सीधे कहा, पसंद क्यों नहीं आएगा? मैं एक अभिनेत्री हूं और मैं कोई भी किरदार निभा सकती हूं। मुझे हर उम्र के किरदार निभाना भी पसंद है।

इसे भी पढ़ें:कंगना या उर्मिला नहीं, बॉलीवुड की ‘ये’ मशहूर एक्ट्रेस लड़ सकती है मुंबई से लोकसभा चुनाव!

करण ने फिर पूछा कि क्या आप इसके लिए तैयार हैं? जिसपर करीना कपूर ने कहा कि हां मैं एक्टिंग के लिए हमेशा तैयार हूं। ऐसे में करीना कपूर भविष्य में किसी फिल्म में सारा अली खान की मां का किरदार जरूर निभा सकती हैं। करीना कपूर खान सारा अली खान की सौतेली बेटी हैं। कहा जाता है कि सारा और करीना के बीच अच्छे संबंध हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments