Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयउत्‍तर प्रदेश के हापुड़ में हादसा, हाईवे पर बेकाबू कार ट्रक से...

उत्‍तर प्रदेश के हापुड़ में हादसा, हाईवे पर बेकाबू कार ट्रक से टकराई, छह लोगों की मौत

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सोमवार देर रात करीब 12 बजे मुरादाबाद की तरफ जा रही कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर के दूसरी तरफ पहुंची कार से तेज रफ्तार ट्रक टकरा गया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल है। कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से शवों को निकाला।

हापुड़ जिले में नेशनल हाईवे 9 पर अल्लाहबख्शपुर टोल प्लाजा के पास एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार दूसरी तरफ पहुंच गई। जिसे तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।

कोतवाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गांव अल्लाबख्शपुर के पास पहुंचने पर चालक नियंत्रण खो बैठा और कार हाईवे पर बने डिवाइडर से टकरा गई। रफ्तार अधिक होने के चलते डिवाइडर से टकरा कर कार मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर जाकर पलट गई। इस दौरान दूसरी दिशा से आ रहे ट्रक कार से टकरा गया। हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर होने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। वाहनों के टकराने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए, जो तुरंत ही मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देते हुए ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कार में फंसे लोग काफी देर तक नहीं निकल सके।

पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कार को काटकर सभी घायलों को बाहर निकाला। जिन्हें तुरंत ही एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। सचिन पुत्र राम किशन निवासी डालू हेड़ा जिला मेरठ की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। घायल ने बताया कि कार में उसके साथ अनुपम, अंकित, जीतू, शंकर, संदीप और एक अज्ञात मौजूद थे। सभी लोग गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के रहने वाले थे।
हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे वाहनों के पहिए थम गए, इसके अलावा ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। जिससे हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया। जाम में फंसकर राहगीरों को दिक्कत हुई। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल को मेरठ के अस्पताल भेजा गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

मृतकों की हुई पहचान

रोहित सैनी (33) पुत्र स्वर्गीय रामकिशन सैनी गाजियाबाद। अनूप सिंह (38) पुत्र करतार सिंह गाजियाबाद। संदीप (35) पुत्र स्वर्गीय रामकिशन निवासी गिरी मार्केट गाजियाबाद। निक्की जैन (33) गाजियाबाद। राजू जैन (36) खतौली। विपिन सोनी (35) लोनी गाजियाबाद।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments