Friday, July 31, 2026
No menu items!
HomeBreaking NewsBhiwandi Building Collapse: भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों की...

Bhiwandi Building Collapse: भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों की मौत

भिवंडी: महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। कोहिनूर नामक चार मंजिला (G+4) इमारत का बी-विंग अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय इमारत में कई लोग मौजूद थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार कुछ मजदूर और स्थानीय निवासी मलबे में फंस गए थे।

भिवंडी नगर निगम के आपदा व्यवस्थापन प्रमुख साकिब खरबे ने बताया कि इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

NDRF और TDRF ने संभाला मोर्चा

घटना की गंभीरता को देखते हुए भिवंडी मनपा ने NDRF और TDRF की टीमों को मौके पर बुलाया। स्थानीय लोगों की मदद से पूरी रात मलबा हटाने का काम जारी रहा। राहत दल अब भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि

सुबह तक बचाव अभियान के दौरान आठ शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें छह मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—

शमीम शेख (32 वर्ष)

रंजीत सिंह (45 वर्ष)

मिराज रसूल शेख (34 वर्ष)

संतोष कुमार पांडे (42 वर्ष)

शमीम अंसारी (30 वर्ष)

दो अन्य शवों की पहचान अभी नहीं हो सकी थी।

बाद में एक और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई।

प्रशासन के अनुसार राहत एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है और मलबे में अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

हादसे के कारणों की होगी जांच

फिलहाल इमारत गिरने के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर इमारत की संरचनात्मक स्थिति और अन्य संभावित कारणों की जांच की जाएगी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments