Thursday, April 16, 2026
No menu items!
HomeबॉलीवुडBigg Boss OTT 3: एक बार फिर राखी सावंत के निशाने पर...

Bigg Boss OTT 3: एक बार फिर राखी सावंत के निशाने पर अरमान मलिक, दे डाली चेतावनी

नई दिल्‍ली । राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने इस वीडियो में ‘बिग बॉस ओटीटी-3’ के अरमान मलिक के बारे में बात की है। उन्होंने कहा है कि अगर वह ‘बिग बॉस ओटीटी-3’ के खेल में शामिल हो गईं तो अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक को परेशान कर देंगी। इतना ही नहीं, राखी ने अरमान को चेतावनी भी दी है। पढ़िए क्या बोलीं राखी।

तीसरी बीवी बनकर न निकलूं- राखी

राखी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर कहा, “जली को आग और बुझी को राख कहते हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 में राखी सावंत पहुंच जाए…अरमान मलिक और उसकी छिपकली दूसरी बीवी की जो वाट लगा दे…उसे यो यो राखी सावंत कहते हैं। पता नहीं…शायद मैं पहुंच जाऊं। इन दोनों पति-पत्नी…पायल के साथ बुरा किया इन लोगों ने। पता नहीं…शायद अरमान मलिक…संभलकर रह…कहीं मैं तीसरी बीवी बनकर बाहर न निकलूं। क्या तुम तैयार हो अरमान मलिक? आ रही हूं मैं बहुत जल्द…तुम्हारे अरमानों पर छौक लगाने।” यहां देखिए राखी का वीडियो।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

पायल अपना हक लेना सीखो- राखी

वहीं दूसरे वीडियो में राखी ने पायल को संबोधित किया। राखी ने कहा, ‘पति की बेवफाई का दुख क्या होता है? पति छिनने का दुख क्या होता है? धोखेबाजी क्या होती है? मुझसे ज्यादा और कौन समझ सकता है। पायल अपना हक लेना सीखो। तुम पहली पत्नी हो। तुम ये मत सोचो कि मैं कहां जाऊंगी? क्या खाऊंगी? हिन्दुस्तान के कोर्ट से तुम्हारा हक ज्यादा बनता है। वो छिपकली हर वक्त तुम्हारे पति से चिपकती रहती है और तुम देखती रहती हो। बीवी नंबर 1, बीवी नंबर 1 होती है। अपना हक लेना सीखो पायल।’

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments