Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयबिहार: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दावा करते हुए नीट पेपर लीक...

बिहार: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दावा करते हुए नीट पेपर लीक से जुड़ा तेजस्वी यादव का नाम

पटना। देशभर में नीट यूजी 2024 के परिणाम घोषित होने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। पेपर लीक को लेकर खुलासे पर खुलासे हो रहे हैं। यह खुलासे कहां जाकर रुकेंगे कौन कौन इसकी चपेट आएंगे अब यह तय नहीं हो सका है। पेपर लीक से लेकर ग्रेस मार्क्स विवाद जमकर सुर्खियों में है। अब बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा किया है। उन्‍होंने ने इस मामले में आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्‍वी याद को भी घसीट डाला है।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बड़ा दावा करते हुए तेजस्वी यादव के पेपर लीक को जोड़ने की कोशिश की है। विजय सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम ने नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड सिकंदर के लिए कमरा बुक करवाया था। कथित लीक में शामिल गिरोह के सदस्यों के पटना में एक सरकारी गेस्ट हाउस में रहने की खबरों के बीच सिन्हा ने यह दावा किया है।

उन्होंने कहा, जानकारी जुटा रहा हूं। एनएचएआई गेस्ट हाउस में जो लोग पकड़े गए हैं, वे प्रीतम नामक व्यक्ति से जुड़े हैं। लोगों का कहना है कि वो पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से जुड़ा है। हम पूरे मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। चुनाव के कारण हम अभी तक पूरी जानकारी नहीं जुटा पाए हैं। हम इसकी समीक्षा करेंगे और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा, 1 मई को तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार ने गेस्टहाउस कर्मी प्रदीप कुमार को फोन कर सिकंदर कुमार यादवेंदु के लिए कमरा बुक करने को कहा। 4 मई को प्रीतम कुमार ने प्रदीप कुमार को कमरा बुक करने के लिए फिर से फोन किया। तेजस्वी यादव के लिए मंत्री शब्द का इस्तेमाल किया गया। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कहा कि, तेजस्वी यादव को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या प्रीतम कुमार अब भी उनके निजी सचिव हैं और उन्हें यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि सिकंदर कुमार यादवेंदु कौन हैं? जब लालू प्रसाद यादव रांची में जेल में बंद थे, तब सिकंदर कुमार यादवेंदु लालू की सेवा में थे। वे सिंचाई विभाग में जेई थे, वे लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। वे सत्ता में रहते हुए घोटाले करते हैं और नियुक्ति प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं। विजय कुमार सिन्हा के दावों पर प्रदीप कुमार ने कहा, प्रीतम ने मुझे फोन करके 1 मई और फिर 4 मई को सिकंदर कुमार के लिए कमरा बुक करने को कहा। मैंने रिक्वायरमेंट मांगा, जिस पर उन्होंने कहा कि यह उनके द्वारा दिया जाएगा।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments