Youtuber Manish Kashyap: बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को पटना हाई कोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद आज उन्हें जेल सें रिहा कर दिया गया। मनीष बिहार के बेउर जेल में बंद थे। मनीष कश्यप 9 महीने बाद जेल से रिहा हुए हैं। पहले मनीष कश्यप को तमिलनाडु ले जाया जाना था। लेकिन पटना सिविल कोर्ट के फैसले के बाद उसे बिहार में ही रखा गया। मनीष कश्यप शनिवार दोपहर 12:30 बजे बेउर जेल से बाहर निकले। उनकी रिहाई की खबर सुनकर जेल के बाहर उनके समर्थकों की काफी भीड़ जमा थी।
तमाम औपचारिकताओं और कागजी कार्यवाही को पूरा करने के बाद मनीष कश्यप को जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से निकलने के दौरान उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। मनीष कश्यप को पटना हाईकोर्ट, पटना सिविल कोर्ट और बेतिया कोर्ट से सभी मामलों में जमानत मिल चुकी है। आखिरकार बेतिया कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।
विवेक बिंद्रा के खिलाफ FIR, पत्नी को बुरी तरह से पीटने का आरोप
जेल से निकलते ही बिहार सरकार पर बरसे मनीष कश्यप
बाहर आने के बाद मनीष कश्यप ने कहा, मैं बिहार सरकार से नहीं डरता। मैंने किसी की हत्या नहीं की है। पहले मेरे बारे में गलत खबरें फैलाई गई। बाद में जब सच्चाई सामने आई तो सभी मीडिया ने इसका समर्थन किया। मनीष कश्यप ने कहा कि अब वह बिहार को बदलने का काम करेंगे। बिहार के युवा इसे बदलेंगे। बिहार का डीएनए इतना बुरा नहीं है कि डरें।
1 जनवरी 2024 से बदल जायेंगे कई नियम! 31 दिसंबर से पहले कर लें ये काम, नहीं तो होगा नुकसान
मनीष कश्यप ने कहा, बिहार में कंस की सरकार है। मेरे खिलाफ साजिश रची गयी। इस कारण मैं 9 महीने तक जेल में रहा। भगवान कृष्ण का जन्म कारागार में हुआ था। बिहार में ऐसे कई कंस हैं जिन्होंने मेरे खिलाफ साजिश रची।
Loksabha Election: शरद पवार और राहुल गांधी के बीच मीटिंग, सीट आवंटन का फैसला अंतिम चरण में?
क्या है पूरा मामला?
मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में प्रवासी बिहारी मजदूरों के खिलाफ कथित मारपीट और हिंसा का फर्जी वीडियो बनाने और प्रसारित करने का आरोप है। उनके खिलाफ बेतिया में भी रंगदारी और मारपीट के मामले दर्ज हैं। उन्होंने बेतिया के एक मामले में सरेंडर किया था। ईडी ने उनके खिलाफ कई मामलों में कार्रवाई शुरू की है।
तमिलनाडु पुलिस उन्हें मदुरई ले गई थी। उन्हें मदुरई जेल में भी काफी समय बिताना पड़ा। उन पर रासुका एक्ट भी लगाया गया. बाद में उन्हें पटना हाई कोर्ट के आदेश पर बेउर जेल में शिफ्ट किया गया था।
