Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडशराब पीकर मारपीट का मामला, रवीना टंडन पहुंचीं कोर्ट, 100 करोड़ की...

शराब पीकर मारपीट का मामला, रवीना टंडन पहुंचीं कोर्ट, 100 करोड़ की मानहानि का केस कराया दर्ज

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन हाल ही में विवादों में फंसी थीं जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें उनपर ड्रिंक कर के एक्सीडेंट करने का मामला सामने आया था. एक्ट्रेस पर इस दौरान आरोप लगाया गया था कि वे और उनका ड्राइवर दारू के नशे में थे और उन्होंने बुजुर्ग महिला को टक्कर भी मारी. शख्स ने आरोप लगाए थे कि रवीना के ड्राइवर ने पहले कार से उसकी मां को टक्कर मारी. इसके बाद रवीना ने भी उसकी मां को मारा. बाद में पुलिस ने रवीना टंडन पर लगे आरोपों को झूठा बताया था. अब एक्ट्रेस खुद एक्शन मोड में हैं और कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वाले शख्स पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है.

इस केस में रवीना टंडन की वकील सना रईस खान हैं. 12 जून को ही रवीना ने शख्स को नोटिस भी भेज दी है. एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर भी दे दी है. इस मामले पर बात करते हुए रवीना टंडन की वकील ने कहा- ‘कुछ समय पहले रवीना टंडन को झूठे और गलत आरोपों में फंसाने की कोशिश की गई थी. लेकिन सीसीटीवी फुटेज से इसका सच सामने आ गया और उनका आरोप भी वापिस ले लिया गया. इस केस पर एक वयक्ति ने गलत जानकारी दी जो पूरी तरह से गलत है. रवीना टंडन के नाम का इस्तेमाल करते हुए उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई. इस मामले में हम पूरी तरह से रवीना के साथ खड़े हैं और उनके अधिकारों का समर्थन करने को तैयार हैं.

एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से इस विवाद से जुड़ी रहीं और उन्हें काफी डिस्टर्ब भी होना पड़ा. वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें ट्रोल का सामना भी करना पड़ा. लेकिन उनका विरोध ज्यादा दिन तक नहीं चल सका. पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से मामले को रिव्यू किया और पाया कि रवीना को झूठे केस में फंसाने की कोशिश की गई.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments