Friday, February 27, 2026
No menu items!
HomeबिजनेसCBIC ने भारतीय सीमा शुल्क के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों से...

CBIC ने भारतीय सीमा शुल्क के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों से लोगों को सतर्क किया

नई दिल्ली (New Delhi)। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) (Central Board of Indirect Taxes and Customs – CBIC) ने जनता से भारतीय सीमा शुल्क विभाग (Indian Customs Department) के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों से सतर्क रहने को कहा है। सीबीआईसी ने इसके लिए जागरुकता अभियान भी चलाया है।

वित्त मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि समाचार पोर्टल और सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से विभिन्न घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें फर्जी व्यक्तियों ने सीमा शुल्क अधिकारी बनकर देशभर में जनता से उनकी गाढ़ी कमाई ठगी गई है। सीबीआईसी ने जनता से भारतीय सीमा शुल्क विभाग के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों से सतर्क रहने को कहा है।

ये धोखाधड़ी मुख्य रूप से फोन कॉल या एसएमएस जैसे डिजिटल माध्यमों का उपयोग करके की जाती है। इसको अंजाम देने वालों का मकसद तुरंत दंडात्मक कार्रवाई के ‘कथित’ डर दिखाकर पैसा ऐंठने पर केंद्रित होती है। सीबीआईसी ने जन जागरुकता के माध्यम से इस तरह की धोखाधड़ी का मुकाबला करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया है, जिसमें समाचार पत्रों में विज्ञापन, आम जनता के लिए एसएमएस, ई-मेल और सोशल मीडिया अभियान के अलावा सीबीआईसी के क्षेत्रीय कार्यालयों में जागरुकता अभियान शामिल है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments