Thursday, April 16, 2026
No menu items!
HomeखेलT-20 World Cup : ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराया

T-20 World Cup : ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराया

नई दिल्ली (New Delhi)। टी-20 वर्ल्ड कप (T-20 World Cup) के 35वें मैच में रविवार को ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने स्कॉटलैंड (Scotland) को पांच विकेट (beat five wickets) से हरा दिया। इस हार के साथ स्कॉटलैंड का सफर खत्म हो गया। ऑस्ट्रेलिया पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुका है। वह फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर है।

ग्रॉस आइलेट के डेरन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी कर रही स्कॉटलैंड की टीम ने ब्रैंडन मैक्कुलन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। ब्रैंडन मैक्कुलम ने 34 गेंदों में 60 रन बनाए। कप्तान रिची बेरिंग्टन ने 11 गेंदों में नाबाद 42 रनों की आकर्षक पारी खेली।

180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर 4 गेंदों में 186 रन बनाकर मैच जीत लिया। टिम डेविड ने छक्का मार कर टीम को जीत दिलाई। ओपनर बैटर ट्रेविस हेड ने 49 गेंदों में सर्वाधिक 68 रन बनाए। जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 29 गेंदों पर 59 रनों की शानदार पारी खेली। मैन ऑफ द प्लेयर का अवॉर्ड मार्कस स्टोइनिस को दिया गया।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments