नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने कुछ दिनों के लिए दिल्ली छोड़ने का फैसला किया है। वे अगले कुछ दिनों तक कम प्रदूषण वाले शहर जयपुर में रहेंगी। पिछले दस दिनों से दिल्ली में प्रदूषण अपने चरम पर है।
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)लगातार 450 के आसपास बना हुआ है। पिछले हफ्ते हुई बारिश के बाद दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत मिली थी। हालांकि दो दिन बाद ही प्रदूषण फिर बढ़ गया।
दिल्ली सरकार द्वारा पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी बीजेपी नेताओं पर लोगों को पटाखे जलाने के लिए उकसाने का आरोप लगा है। दिल्ली में प्रदूषण कम नहीं होने के कारण सोनिया गांधी ने अब कुछ दिन राजस्थान के जयपुर में रहेंगी।
