Elvish Yadav bigg boss ott:एल्विश यादव अब एक अलग वजह से चर्चा में हैं। एल्विश यादव पर सांपों की तस्करी के अलावा रेव पार्टियों के आयोजन का भी आरोप लगा है। अब इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कुछ दिन पहले एल्विश यादव सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने वीडियो की वजह से चर्चा में थे। अब उनका एक और वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने हरियाणा के एक सिंगर पर सांपों की तस्करी का आरोप लगाया। इस विडियो में एल्विश ने एक नहीं बल्कि दो सांप पकड़ रखे हैं। जब एल्विश से इस बारे में पूछताछ हुई तो उन्होंने हरियाणा के सिंगर का नाम लिया।
एल्विश को बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता के रूप में जाना जाता है। वह एक लोकप्रिय यूट्यूबर भी हैं। उन्होंने पहले भी वीडियो से लोगों का ध्यान खींचा है। कुछ दिन पहले एल्विश यादव नोएडा में हुई घटना की वजह से सुर्खियों में थे। उस पर सांपों की तस्करी का आरोप था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और कई तरह की बातें सामने आई हैं।
इसे भी पढ़ें:एल्विश यादव की स्नेक पॉइजन पार्टी का भंडाफोड़, ग्राहक बनकर पुलिस ने किया खुलासा
एल्विश यादव से नोएडा पुलिस ने तीन घंटे तक पूछताछ की थी
पुलिस ने एल्विश से पूछा कि तुम्हें ये सांप कहां से मिले? तब उन्होंने कहा था कि ये सांप हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया का है। एल्विश ने पुलिस से कहा कि फाजिलपुरिया उनसे कहा था की इन सांपों को जरूरत पड़ने पर वो उपलब्ध कराते सकते हैं। फाजिलपुरिया हरियाणा का रहने वाला है और सांप तस्करी मामले में एल्विश यादव से नोएडा पुलिस ने तीन घंटे तक पूछताछ की थी। उस दौरान कई बातें सामने आई थीं। पुलिस ने एल्विश यादव को एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। इस संबंध में उन्हें नोटिस भी भेजा गया है।
इसे भी पढ़ें:ऐसे मिलेगा लोकसभा का टिकट, मेनका गांधी पर क्यों भड़के एल्विश यादव?
कौन हैं फाजिलपुरिया?
जिस फाजिलपुरिया का नाम एल्विश यादव ने लिया है वो एक हरियाणवी गायक हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय सिंगर हैं। उनका फैन बेस भी बहुत बड़ा है। उनके गानों का रिस्पॉन्स भी जबरदस्त देखने को मिलता है। वह एक ऐसे गायक हैं जो हरियाणवी भाषा में गाने गाते हैं। फाजिलपुरिया का असली नाम राहुल यादव है।
