Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिमहाराष्ट्र: BJP उत्तर भारतीय मोर्चा की वेबसाइट लाँच, चंद्रशेखर बावनकुले ने थपथपाई...

महाराष्ट्र: BJP उत्तर भारतीय मोर्चा की वेबसाइट लाँच, चंद्रशेखर बावनकुले ने थपथपाई अध्यक्ष संजय पांडे की पीठ

मुंबई: नरिमन पॉइंट स्थित महाराष्ट्र बीजेपी कार्यालय में उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र अध्यक्ष संजय पांडे द्वारा बनवाई गई वेबसाइट को प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने लाँच किया। वेबसाइट को इस तरह से बनाया गया है जिसमें मोर्चा के कार्यकर्ता या पदाधिकारी की सभी गतिविधियों की जानकारी मिल सकेगी।

इस मौके पर महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने संजय पांडे की पीठ तारीफ करते हुए कहा कि सभी मोर्चा उत्तर भारतीय मोर्चा की तर्ज पर ही अपनी वेबसाइट बनाए ताकि पता चल सके कि कौन क्या कर रहा है। आने वाले साल चुनावी साल है इसलिए हम सभी को मिलकर कड़ी मेहनत करना चाहिए।

संजय पांडे बड़ी भूमिका निभाएं

वेबसाइट लांच करते हुए बावनकुले ने महाराष्ट्रभर में बसे उत्तर भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा कि यह बहुत कर्मठ समाज है। यह जो भी जिम्मेदारी लेते हैं या जो जिम्मेदारी दी जाती है वह उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं। अपने काम और कर्तव्य के प्रति सजग रहने वाले उत्तर भारतीय समाज को पार्टी ने संजय पांडे जैसा कुशल नेतृत्व भी दिया है। बावनकुले ने कहा कि अयोध्या में बनाए जा रहे राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को हो रहा है।

ऐसी योजना बनाएं जिससे महाराष्ट्र की आम जनता को राम लला का दर्शन आसानी से कराया जा सके। इसमें संजय पांडे बड़ी भूमिका निभाएं। मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को घर-घर भेजें। दर्शन करने वालों को अयोध्या लेकर जाए और उन्हें उनके घर पहुंचाए। राम भक्तों को किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं हो इसका ध्यान रखना मोर्चा के लोगों की है।

तीन घंटा पार्टी को दें: चंद्रशेखर बावनकुले

प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने कहा कि आज देश और दुनिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवश्यकता है इसलिए हम सभी को चाहिए कि पार्टी के कार्यकर्ता 24 घंटे में से 3 घंटा पार्टी को दें। केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो को जनता तक पहुंचाए और उन्हें उसका लाभ दिलाने की पूरी कोशिश करे। लोकसभा के बाद विधानसभा के चुनाव होंगे। उस चुनाव को भी जीतकर राज्य में सरकार बनानी है।

साथ ही आने वाले लोकल बॉडी के चुनाव भी जीतना है। जब देश, राज्य और लोकल बॉडी में बीजेपी की सत्ता रहेगी तो विकास कार्य बहुत तेज गति से हो सकेगा इसलिए कहता हूं कि कार्यकर्ता अभी से ही काम पर लग जाए।

उत्तर भारतीय आगे रहेगा- संजय पांडे

महाराष्ट्र उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडे ने प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले को बताया कि वेबसाइट बनाने में किस तरह का संघर्ष उन्हें करना पड़ा। पांडे ने कहा कि आने वाले सभी चुनाव बेहद ही जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर की आवश्यकता है। देश और दुनिया में मोदी ने जो काम किया उसकी चर्चा हो रही है। देश में करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।

संजय पांडे ने कहा कि वे प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाते हैं कि महाराष्ट्र में रहने वाला हर एक उत्तर भारतीय मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए तन से, मन से काम करेगा। वह अपनी पूरी ताकत लगा देगा। पिछली बार से ज्यादा सीटें 2024 के लोकसभा जीतेंगे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments